Punjab: अब घर बैठे सिर्फ 50 रुपए में उठाएं 406 सुविधाओं का लाभ
Punjab News: पंजाब सरकार ने आम नागरिकों के लिए ‘डोरस्टैप डिलीवरी’ (Doorstep Delivery) योजना शुरू की है, जिसके तहत अब केवल 50 रुपये के मामूली शुल्क में 406 प्रकार की सरकारी सेवाएं (Government Services) घर बैठे प्राप्त किए जा सकते हैं। बता दें कि पहले इस सेवा के लिए 120 रुपये शुल्क लिया जाता था। गवर्नेंस टू डोर स्टैप मॉडल के तहत शुरू इस योजना का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों (Government Offices) के चक्कर काटने की जरूरत को खत्म कर सुविधाएं सीधे नागरिकों के घर तक पहुंचाना है। पढ़िए पूरी खबर…

कैसे लें सेवा का लाभ?
आपको बता दें कि नागरिक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल कर अपनी जरूरत और सुविधानुसार अपॉइंटमेंट बुक (Appointment Book) कर सकते हैं। सेवा प्रदाता निर्धारित समय पर घर पहुंचकर सेवाएं प्रदान करता है और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पहले ही साझा कर देता है। यह सुविधा खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और दूरदराज के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, जेलों में AI और जैमर से होगी कड़ी निगरानी
कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध?
इस योजना में जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति/ओबीसी प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, विवाह पंजीकरण, आनंद विवाह पंजीकरण, वरिष्ठ नागरिक/दिव्यांग पेंशन, बिजली बिल भुगतान, भूमि रिकॉर्ड जांच, हलफनामा सत्यापन, शगुन योजना, और ग्रामीण क्षेत्र प्रमाणपत्र जैसी 406 सेवाएं शामिल हैं।
लेकिन योजना का लाभ जालंधर जैसे जिलों में रोजाना केवल 35-40 लोग ही उठा रहे हैं। जागरूकता की कमी के कारण लोग इस सुविधा का पूरा फायदा नहीं ले पा रहे। सरकार द्वारा शुल्क कम करने के बाद उम्मीद है कि अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: पिछली सरकारों ने पंजाब को नशे में धकेला, अब इसे जड़ से खत्म करेंगे: CM Mann
डिजिटल पंजाब की ओर बढ़ता कदम
इस योजना से जहां सरकारी कार्यालयों (Government Offices) में भीड़ कम होगी, वहीं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। यह सेवा पंजाब को डिजिटलीकरण की दिशा में भी आगे ले जाने वाला एक अहम कदम साबित हो रही है।
