Rajasthan के सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर अपनी पत्नी के साथ विधिवत गौ पूजा-अर्चना की।
Rajasthan News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर अपनी पत्नी के साथ विधिवत गौ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौ सेवा (Gau Seva) को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए प्रदेश की सुख, समृद्धि और जन-जन के कल्याण की मंगलकामना की।

सोशल मीडिया X पर साझा किया संदेश
आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने पूजा के बाद सोशल मीडिया X पर संदेश साझा करते हुए लिखा, ‘सर्वसुखदायिनी गौ माता की आराधना के पावन पर्व गोपाष्टमी पर मुख्यमंत्री निवास पर सपत्नीक गौ माता के विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और जन-जन के कल्याण की प्रार्थना की।’ उन्होंने गौमाता को भारतीय संस्कृति में सर्वोच्च स्थान देने की बात दोहराई।

गौ सेवा को बताया जीवन मूल्यों की अभिव्यक्ति
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि भारतीय परंपरा में गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और करुणा की अभिव्यक्ति है। उन्होंने सभी से अपील की कि गोपाष्टमी जैसे अवसरों पर गौसेवा का संकल्प लें और समाज में संवेदना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाएं।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा केन्द्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात
मांग्यावास गौशाला में करेंगे गौ पूजा
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) आज मांग्यावास गौशाला का दौरा करेंगे। वहां वे परंपरागत रूप से गौ पूजा करेंगे और गौशाला में चल रहे गौसेवा कार्यों का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री केसर अर्पण कर गौमाता की आराधना करेंगे तथा प्रदेशवासियों की समृद्धि और आरोग्यता की प्रार्थना करेंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
गोपाष्टमी का धार्मिक महत्व
गोपाष्टमी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गौपालन की शुरुआत की थी। इसलिए गौमाता और श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। पूजा से अक्षय पुण्य, आरोग्यता और समृद्धि प्राप्त होती है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी से की शिष्टाचार भेंट, राजनीतिक हलचल तेज
दो शुभ योगों का संयोग
इस बार गोपाष्टमी पर रवि योग और शिववास योग का संयोग बन रहा है। रवि योग 30 अक्टूबर की सुबह साढ़े 6 बजे से 31 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस योग में भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता की पूजा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं तथा जीवन में सुख-शांति आती है।
