Punjab

Punjab सरकार ने 8 आईपीएस अधिकारियों को DGP रैंक पर किया प्रमोट, देखें लिस्ट

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab सरकार ने 1994 बैच के 8 आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी रैंक पर पदोन्नति दी है।

Punjab News: पंजाब सरकार (Punjab Government) ने 1994 बैच के 8 आईपीएस अधिकारियों (IPS Officers) को डीजीपी रैंक (DGP Rank) पर पदोन्नति दी है। इनमें दो महिला अधिकारी भी शामिल हैं। इस प्रमोशन के बाद राज्य में डीजीपी रैंक के अधिकारियों की कुल संख्या 20 हो गई है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार का नया कदम, सेवा केंद्रों के समय में किया बड़ा बदलाव

प्रमोट होने वाले अधिकारियों के नाम

आपको बता दें कि पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में प्रवीण कुमार सिन्हा, अनीता पुंज, नरेश कुमार, राम सिंह, सुधांशु श्रीवास्तव, वी. चंद्रशेखर, अमरदीप सिंह राय और नीरजा वी. शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रवीण कुमार सिन्हा और अनीता पुंज पति-पत्नी हैं।

वर्तमान में एडीजीपी रैंक पर तैनात

ये सभी अधिकारी वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) के पद पर कार्यरत हैं। नियमों के अनुसार, पुलिस विभाग में 18, 25 और 30 साल की सेवा पूरी करने वाले आईपीएस अधिकारी क्रमशः पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), एडीजीपी और डीजीपी रैंक पर पदोन्नति के पात्र होते हैं। भारत सरकार के कार्मिक विभाग के प्रावधानों और अधिसूचना के तहत पंजाब में डीजीपी के दो स्वीकृत पद हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab के मोहाली बनेगा नया IT हब, इंफोसिस अधिकारियों से मिले CM भगवंत मान

पंजाब पुलिस में बढ़ा डीजीपी रैंक का गौरव

इस पदोन्नति के साथ पंजाब पुलिस (Punjab Police) के शीर्ष नेतृत्व में और मजबूती आई है। इन अधिकारियों की अनुभवी सेवाओं से राज्य में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

देखिए पंजाब सरकार द्वारा जारी लिस्ट

Pic Social Media