Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी 2 में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। 16th एवेन्यू सोसाइटी के पास एक कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी बैक करते हुए एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।टक्कर लगने से महिला के दोनों पैर टूट गए साथ ही उन्हें अंदरूनी तौर पर गंभीर चोटें आई है। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उपचार शुरू कर दिया है। यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र की है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से नोएडा तक बस-वे का निर्माण जल्द होगा पूरा, फर्राटा भरेगी आपकी गाड़ी
कौन है पीड़ित महिला ?
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला Y-Collection नाम से शोरूम चलाती हैं। पीड़ित के परिवार के मुताबिक आरोपी कार मालिक ने पहले उपचार व आजीविका के लिए पूरा मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन अब वह अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रहा है। सुनने में ये भी आ रहा है कि महिला का परिवार उनकी आमदनी पर निर्भर था, महिला कब ठीक होंगी और कब शोरूम खोल पाएंगी ये तो ऊपर वाला ही जाने, लेकिन पीड़ित के परिजनों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, कार का रजिस्ट्रेशन नंबर MH47TC09543 है और घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
घटना 29 अक्टूबर की बताई जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
