Rajasthan

Rajasthan: CM भजनलाल ने 31 हजार करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास, युवाओं को भी मिला तोहफा

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: CM भजनलाल ने 13 हजार से ज्यादा युवाओं को दिए सरकारी नौकरी का तौहफा

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात दे दी है। आपको बता दें कि युवा महोत्सव के मौके पर राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) ने राज्य के विकास के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम (Birla Auditorium) में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हजारों बेरोजगार युवाओं को भी तोहफा दे दिया है। सीएम भजनलाल ने 13 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) वितरित किए। साथ ही 31 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
ये भी पढे़ंः Delhi: CM भजनलाल शर्मा ने की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

युवा दिवस (Yuva Divas) के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर तरह से राजस्थान के युवाओं के संकल्प को पूरा करने के लिए तैयार है। सीएम शर्मा ने कहा कि मैं युवाओं से एक ही बात कहना चाहता हूं कि सपने वह नहीं जो नींद में देखे जाते है। असफलता मजबूरी नहीं, ​​​बल्कि मजबूती है। इसी धारणा के साथ युवाओं को आगे बढ़ना चाहिए।

इन योजनाओं का सीएम भजनलाल शर्मा ने किया शिलान्यास

पीएम कुसुम योजना के 1174 कार्य (10569 करोड़ रुपए)
10,000 ग्राम पंचायतों में पंचायत पौधशाला (500 करोड़ रुपए)
450 मेगावाट पूगल सोलर पार्क फेज-॥ (196 करोड़ रुपए)
जल जीवन मिशन आपणी योजना फेज-1 एवं सरदार शहर के 60 गांवो में कार्य पैकेज-तृतीय (तारानगर-पांडूसर फीडर) (133 करोड़ रुपए)
चौमूं विधानसभा में मतिशक्ति कार्यों टर्मिनल के तहत बधाल ईटावा से एनएच-52 गोविन्दगढ़ सड़क निर्माण कार्य (95 करोड़ रुपए)
49 अटल प्रगति पथ के कार्य (189 करोड़ रुपए)
हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर एवं बीकानेर के आईएनजीपी के कमाण्ड क्षेत्र में ग्रीड सोलर फोटोवोल्टिक वॉटर पपिंग सिस्टम (180 करोड़ रुपए)

ये भी पढे़ंः Rajasthan: राजस्थान के 23 मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी, सचिवालय से जारी हुआ आदेश

Pic Social media

33/11 के.वी. सब-स्टेशन के 19 कार्य (48 करोड़ रुपए)
101 नग कैपेसिटर बैंक स्थापना कार्य (59 करोड़ रुपए)
7118 करोड़ रुपए से अधिक के अन्य विकास कार्य
220 केवी जीएसएस के 12 कार्य (1233 करोड़ रुपए)

इन योजनाओं का लोकार्पण

मनरेगा के तहत 46,751 जल स्त्रोतों की संरचनाओं के कार्य (5028 करोड़ रुपए)
मनरेगा के तहत 13,424 पर्यावरण संरक्षण, चारागाह विकास तथा वृक्षारोपण कार्य (840 करोड़ रुपए)
आरएसएचआईडीपी के तहत सिवाना समदड़ी-बालेसर, एसएच- 66 (245 करोड़ रुपए)
आरएसएचआईडीपी के तहत बीकानेर-नापासर जसरासर एसएच-20बी (175 करोड़ रुपए)
पचपदरा में 400 के. वी. जीएसएस (391 करोड़ रुपए)
आर.एस.एच.आई.डी.पी. के तहत चूक तारानगर-नोहर, एस.एच-36 (301 करोड़ रुपए)
बीसलपुर-चाकसू पेयजल परियोजना का कार्य (74 करोड़ रुपए)
बांसवाड़ा में सीवरेज नेटवर्क, शोधन संयंत्र एवं पपिंग का निर्माण कार्य (166 करोड़ रुपए)
शाहपुरा (भीलवाड़ा) ब्लॉक में चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना-॥ के पैकेज पंचम हेतु रेट्रोफिटिंग कार्य (105 करोड़ रुपए)
भीलवाड़ा, सीकर एवं सवाईमाधोपुर में सीवरेज परियोजना एवं परिसम्पतियों का निर्माण कार्य (577 करोड़ रुपए)
2685 करोड़ रुपए से अधिक के अन्य विकास कार्य

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

वे अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें- सीएम शर्मा

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने एक साल में एक लाख नौकरी देने का वादा किया है। रोजगार उत्सव में हम रोजगार के नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे हैं। विज्ञप्तियां निकाली जा रही हैं। सीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान मजदूरों के बच्चों पर कुठाराघात पिछली सरकार ने किया है, क्या यह वैकेंसी एक साल की है। इनको किसने मना किया था वैकेंसी निकालने से। उन्होंने युवाओं को भावनाओं में नहीं बहने की अपील की और कहा कि कई लोगों ने कुछ नहीं किया, उन्हें आत्ममंथन कि जरूरत है कि क्या-क्या गलतियां की। वे अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें।