Delhi

Delhi: CM भजनलाल शर्मा ने की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

राजनीति राजस्थान
Spread the love

राज्य में विकास और जन कल्याणकारी परियोजना पर हुई विस्तृत चर्चा।

Delhi: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राजस्थान (Rajasthan) में विकास और जनकल्याणकारी परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भावी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा उनका ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त किया।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: राजस्थान के 23 मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी, सचिवालय से जारी हुआ आदेश

केंद्रीय मंत्री खट्टर से मुलाकात

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) से भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राजस्थान में विकास कार्यों, ऊर्जा क्षेत्र में नवीन संभावनाओं, आवासीय परियोजनाओं एवं शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन मिलेगी 13 हजार लोगों को सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राजस्थान में विकास परियोजनाओं, राज्य के सम्बन्ध में वित्तीय सुधारों एवं केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सार्थक चर्चा की।