Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान के कैंसर मरीजों को मिली राहत, भजनलाल सरकार ने दी बड़ी सौगात

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: भजनलाल सरकार की नई पहल, अब झुंझुनूं में ही फ्री में होगी हर तरह की कैंसर जांच

Rajasthan News: राजस्थान के लोगों के लिए अच्छी और बड़ी खबर है। आपको बता दें कि राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) कैंसर मरीजों को बड़ी राहत दे दी है। राजस्थान (Rajasthan) के लोगों को अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की जांच के लिए जयपुर या दूसरे शहरों के प्राइवेट अस्पतालों (Private Hospitals) के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश के झुंझुनूं में स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, बीडीके जिला अस्पताल (BDK District Hospital) में मुफ्त कैंसर जांच (Free Cancer Screening) की सुविधा शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार के इस कदम से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका समय व पैसा दोनों बचेगा।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: किसानों को भजनलाल सरकार का तोहफा, बढ़ गई MSP पर सरसों खरीद की सीमा

Pic Social Media

हर तरह के कैंसर की जांच बिलकुल फ्री में

झुंझनूं के बीडीके अस्पताल (BDK Hospital) में शुरू हुई इस नई सुविधा का उद्घाटन शनिवार को अस्पताल के पीएमओ डॉ. राजवीर राव ने किया। इसको लेकर उन्होंने कहा कि अब इस अस्पताल में ब्लड कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर सहित सभी प्रकार के कैंसर की जांच बिलकुल फ्री में हो सकेगी। इसके लिए अस्पताल की सेंट्रल लैब में चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। इस टीम में डॉ. राहुल सोनी, डॉ. प्रियंका भास्कर, डॉ. सोनू धायल और डॉ. दिनेश शामिल हैं, जो जांच प्रक्रिया को संभालेंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मात्र 24 से 48 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

उन्होंने बताया कि पहले कैंसर जांच के लिए सैंपल जयपुर भेजे जाते थे या मरीजों को प्राइवेट लैब में मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। झुंझुनूं में ही सभी जांचें पूरी होंगी और मरीजों को 24 से 48 घंटे के भीतर उनकी रिपोर्ट भी प्राप्त हो जाएगी। यह सुविधा खासकर बुजुर्ग मरीजों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए वरदान साबित होगी।

राजस्थान की भजनलाल सरकार के इस निर्णय से राजस्थान के मरीजों और उनके परिवारों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही है। अस्पताल में अब बायोप्सी, एफएनएसी, पैप स्मीयर, लूड साइटोलॉजी जैसी आधुनिक जांचें भी उपलब्ध होंगी। इससे कैंसर का जल्दी पता लगाना और इलाज शुरू करना आसान हो जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा का ऐलान, राज्य में 1.88 लाख पदों पर जल्द पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

जानिए क्यों खास है यह सरकार की यह पहल

सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली यह सरकार की यह सुविधा न सिर्फ मुफ्त है, बल्कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को लंबी यात्रा और अनावश्यक खर्च से छुटकारा दिलाएगी। झुंझुनूं के इस कदम को स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।