Raipur

Raipur News: टूरिस्ट स्पॉट्स पर दिव्यांगों के लिए बनेगा रैंप रूट, बुकिंग पर मिलेगी छूट

छत्तीसगढ़
Spread the love

दिव्यांगों के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की पहल

Raipur News: छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है, ताकि वे पर्यटन स्थलों पर आसानी से घूम सकें। “यात्रा आपकी सुविधा हमारी” नाम से शुरू की गई इस पहल के तहत, अब राज्य के सभी प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट्स पर विशेष रैंप रूट बनाए जा रहे हैं।
ये भी पढे़ः Chhattisgarh में कामकाजी महिलाओं के लिए 202 करोड़ से बनेंगे 6 हॉस्टल

इन रैंप रूट्स के माध्यम से दिव्यांगजन बिना किसी परेशानी के टूरिस्ट स्पॉट्स तक पहुंच सकेंगे और आराम से घूम सकेंगे। इसके साथ ही, पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट्स में व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि दिव्यांगजन अपने परिवार या दोस्तों के साथ छत्तीसगढ़ के खूबसूरत पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकें।

मैनपाट में पहले ही स्पेशल रैंप रूट तैयार किया गया है, जिस पर दिव्यांगजन आसानी से चल सकते हैं। इस तरह के रैंप रूट्स अन्य पर्यटन स्थलों पर भी बनाए जा रहे हैं।

ऑनलाइन के साथ हेल्पलाइन से भी बुकिंग की सुविधा

इसके अलावा, दिव्यांगों के लिए ऑनलाइन और हेल्पलाइन के माध्यम से बुकिंग की सुविधा भी दी जा रही है। दिव्यांगजन पर्यटन मंडल की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं, या फिर हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर भी बुकिंग करा सकते हैं।

दिव्यांगों को 30 प्रतिशत तक डिस्काउंट

दिव्यांगों को बुकिंग पर 30 प्रतिशत तक विशेष छूट भी दी जाएगी। बुकिंग के समय दिव्यांगता प्रमाणपत्र दिखाने पर यह छूट केवल पर्यटन मंडल द्वारा संचालित रिसॉर्ट्स में लागू होगी, जिनमें बिलासपुर, मैनपाट, बस्तर, कोरबा, सिरपुर जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं। हालांकि, यह सुविधा केवल एक कमरे के लिए दी जाएगी।

सुविधा केवल इन रिसॉर्ट में

  • कुरदल हिल ईको-रिसॉर्ट, बिलासपुर
  • छेरछेरा रिसॉर्ट, कबीर चबूतरा
  • बैगा टूरिस्ट रिसॉर्ट, कबीरधाम
  • सोन बाहरा टूरिस्ट रिसॉर्ट, आमाडोब
  • हरेली ईको रिसॉर्ट, बारनवापारा
  • दानदामी लग्जरी रिसॉर्ट कॉटेज, चित्रकोट
  • होटल जोहार छत्तीसगढ़, रायपुर
  • सैला टूरिस्ट रिसॉर्ट, मैनपाट
  • जोहार होटल, सिरपुर
  • दानकुल एथनिक रिसॉर्ट, कोंडागांव
  • सतरंगा बोट क्लब एंड रिसॉर्ट, कोरबा
  • सतरेंगा एथनिक रिसॉर्ट, जशपुर