Infosys: इंफ़ोसिस के इंजीनियर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़िए पूरी खबर
Infosys: इन्फोसिस के इंजीनियर्स के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि इन्फोसिस ने अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। इन्फोसिस कंपनी (Infosys Company) ने कर्मचारियों को सैलरी इन्क्रीमेंट लेटर जारी किया है, जिसमें Individual परफॉर्मेंस के आधार पर 5 से 8% की बढ़ोतरी की गई है जबकि आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस (Outstanding Performance) देने वाले कर्मचारियों को 10 से 20% तक का सैलरी हाइक (Salary Hike) मिला है। बता दें कि इस बार की सैलरी हाइक पिछले साल की तुलना में कम रही है, लेकिन हाई परफॉर्मेंस देने वाले कर्मचारियों को डबल डिजिट में बढ़ोतरी मिली है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने वेतन वृद्धि तीन श्रेणी में की है। एक्सपेक्टेशंस को पूरा करने वालों को 5 से 7% तक का सैलरी हाइक मिला है। बेहतरीन परफॉरमेंस देने वालों को 7-10% तक का सैलरी हाइक मिला है।
ये भी पढ़ेंः Home Loan: बैंक से सस्ता होम लोन चाहिए तो ये खबर पढ़ लीजिए

वहीं आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस (Outstanding Performance) देने वालों को 10-20% तक का सैलरी हाइक मिला है। हालांकि, Needs Improvement में रखे गए कर्मचारियों को कोई सैलरी हाइक नहीं दिया गया है। ईटी ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी शेयर की है। इन्फोसिस ने जॉब लेवल (Job Level) 5 टीम लीडर और उससे नीचे और जॉब लेवल 6 वाईस प्रेजिडेंट (Vice President) से नीचे के मैनेजर के कर्मचारियों के लिए सैलरी इन्क्रीमेंट लागू किया है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पिछली बार से कम हुई है बढ़ोत्तरी
आपको बता दें कि हाल ही में हुई सैलरी हाइक (Salary Hike) नवंबर 2023 के पिछले इन्क्रीमेंट से 5-10% तक कम बताई जा रही है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा बीते सप्ताह जारी किए गए परफॉर्मेंस बोनस में भी इसी तरह की कमी रिकार्ड की गई है। हालांकि कई कर्मचारियों को ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद थी।
ये भी पढ़ेंः Delhi: दिल्ली में 100 गज तक के मकानों के लिए अच्छी खबर
कर्मचारी ने कही ये बात
इंफ़ोसिस के एक कर्मचारी ने मीडिया को जानकारी दी कि आमतौर पर हमारे MS Teams ग्रुप्स ऐसे दिनों में काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन इस बार वे बहुत ज्यादा शांत हैं, शायद इसलिए क्योंकि कर्मचारियों को ज्यादा सैलरी इन्क्रीमेंट की उम्मीद थी। हालांकि हम ये बात भी अच्छे से समझते हैं कि इंडस्ट्री इस वक्त एक कठिन समय से गुजर रही है।
