Earthquake: दिल्ली-NCR में कांपी धरती, घरों से बाहर भागे लोग
Earthquake: दिल्ली-NCR समेत आस पास के इलाकों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आपको बता दें कि सुबह सुबह आए भूकंप ने सबको डरा दिया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के अनुसार 27 फरवरी, 2025 की सुबह 5 की तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया, जिसका केंद्र असम (Assam) का मोरीगांव रहा। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप (Earthquake) गुरुवार की सुबह 2.25 मिनट पर आया। इसकी गहराई 16 किलोमीटर रही। न सिर्फ मोरीगांव, बल्कि भूकंप के झटके गुवाहाटी, शिलांग और असम समेत दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) में भी महसूस किए गए। इलाकों में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घबरा गए और अपने-अपने घरों से तेजी से बाहर आए। हालांकि, इसके चलते किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ेंः Weather Alert: दिल्ली-NCR सावधान! अगले 24 घंटे होंगे भारी!
हल्की क्षति की संभावनाएं
रिक्टर स्केल (Richter Scale) पर 5 की तीव्रता वाले भूंकप को मध्य तीव्रता का भूकंप माना जाता है, जिसमें घर के अंदर रखी वस्तुओं में वाइब्रेशन महसूस होती है। इतनी तीव्रता के भूंकप में मामूली नुकसान होने की भी संभावना होती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जनवरी में भी आया था भूकंप
असम में इसके पहले जनवरी में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल (Richter Scale) पर 4.8 मापी गई थी। हालांकि ये भूकंप के झटके हल्के रहे थे, लेकिन लोग डर गए थे। इस भूकंप के केंद्र म्यांमार था और इसकी गहराई 106 किलोमीटर थी।
ये भी पढ़ेंः Canada Visa Rule: नौकरी या पढ़ाई के लिए कनाडा जाने वाले ये खबर जरूर पढ़ें
17 फरवरी को भी आया था भूकपं
वहीं बीती 17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप आया था। यहां लोग अलार्म से नहीं, बल्कि धरती की कंपन से उठ गए थे। भूंकप सुबह 5.36 बजे आया था, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4 मापी गई थी और इसकी गहराई मात्र 5 किलोमीटर थी। दिल्ली का धौला कुआं इसका केंद्र था।
लगभग हर दिन आ रहा भूकंप
आपको बता दें कि पिछले 10 दिनों के भूकंप के आने के आंकड़ों पर गौर करें तो भारत के किसी न किसी राज्य में भूकंप झटके महसूस किए गए हैं। लद्दाख में भी बुधवार को भूकंप से सब कुछ कांप उठा। यहां शाम को 5 बजकर 36 मिनट पर भूकंप आया था। इसकी तीव्रता रिक्टल स्केल पर 3.5 तक मापी गई। म्यामार में भी 26 फरवरी को 3.1 तीव्रता का भूकंप आया।
25 फरवरी को कोलकाता में 5.1 तीव्रता का तेज भूकंप आया था। कोलकाता में आए भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में रहा। इस भूकंप के आने का समय भी सुबह ही रहा। 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश मंडी में भी भूकंप आया था। यहां पर भूकंप की तीव्रता 3.7 रही। 17 फरवरी को बिहार के सिवान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
