Punjab

Punjab: सरदार भगत सिंह जयंती पर पंजाब CM मान ने दी श्रद्धांजलि, बोले- युवाओं को सदैव करती रहेंगी प्रेरित

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और युवाओं को देशभक्ति का संदेश दिया।

Punjab News: भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह (Sardar Bhagat Singh) का योगदान अतुलनीय रहा है। आज रविवार को उनकी जयंती के अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और युवाओं को देशभक्ति का संदेश दिया।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष से मौत को टाला जा सकता है?

सीएम भगवंत मान ने दी श्रद्धांजलि

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला देने वाले क्रांतिकारी योद्धा शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब का खाद्य क्षेत्र- AI और एग्रीटेक से बदली तस्वीर

युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा

सीएम मान (CM Mann) ने आगे लिखा कि छोटी उम्र में ही देश और लोगों की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देना बहुत कम लोगों को नसीब होता है। शहीद भगत सिंह का संपूर्ण जीवन युवा पीढ़ी को सदैव देशभक्ति और त्याग की भावना के लिए प्रेरित करता रहेगा।