Astrology: ग्रहों के राजा सूर्य हमेशा सीधी चाल में गोचर करते हैं और इनकी चाल इन राशियों पर प्रभाव डालती है।
Astrology: सूर्य ग्रहों के राजा हैं, जो हमेशा सीधी चाल में ही गोचर (Gochar) करते हैं। इस समय सूर्य कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। आज सूर्य देव (Sun God) ने सुबह के समय में नक्षत्र परिवर्तन किया है, जिसकी चाल सभी राशियों पर प्रभाव डालती है। पंचांग के अनुसार, 27 सितंबर को सुबह के 7:14 मिनट पर सूर्य देव ने उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से हस्त नक्षत्र (Hasta Nakshatra) में गोचर किया है। इस नक्षत्र में ग्रहों के राजा सूर्य 10 अक्टूबर की शाम तक रहने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य का आज का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?
इन राशियों का चमकेगा भाग्य
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए यह समय भी लाभकारी साबित हो सकता है। उनकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा। जीवन में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बना रहेगा। धन संबंधी मामलों में सुधार होगा और पूजा-पाठ में मन लगेगा। यह समय उनके लिए मानसिक शांति और प्रगति दोनों लेकर आ रहा है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कन्या राशि
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि के जातकों के लिए भी सकारात्मक संकेत दे रहा है। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उन्नति की राह पर तेजी से आगे बढ़ेंगे और परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आर्थिक मोर्चे पर भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Diwali: दिवाली बाद इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, शुक्र बनाएंगे त्रिकोण राजयोग
धनु राशि
सूर्य का यह गोचर धनु राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। कारोबार में तरक्की होगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई नया काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। इस दौरान ऊर्जा और आत्मविश्वास दोनों ही उच्च स्तर पर रहेंगे।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
