Punjab: PSPCL ने 13% की वृद्धि से बिजली सप्लाई के मामले में बनाया नया रिकॉर्ड
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार पंजाब के विकास के लिए कार्य कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) द्वारा प्रदेश के लोगों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए मान सरकार (Mann Sarkar) की ओर से ढ़ेरों योजनाएं और अभियान चलाए जा रहे हैं। जिनका सकारात्मक असर अब दिखाई देने लगा है। इसी के साथ पंजाब नई-नई कामयाबी भी हासिल कर रहा है। इसी क्रम में पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (PSPCL) ने 19 जनवरी, 2025 तक 66914 एमयू की रिकॉर्ड बिजली सप्लाई हासिल की है। PSPCL की ये बिजली सप्लाई पिछले साल की तुलना में 13 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने इस बात की घोषणा की है।
ये भी पढे़ंः Punjab: CM Mann पर आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
PSPCL का प्रयासों का परिणाम
पंजाब सरकार के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Harbhajan Singh ETO) ने कहा कि बिजली सप्लाई में यह वृद्धि PSPCL के उन प्रयासों को बताता है, जो उन्होंने बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, पंजाब के लोगों और उद्योगों की बढ़ती बिजली मांगों को पूरा करने के लिए किया है। बिजली मंत्री ईटीओ ने आगे जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पूरी की गई अधिकतम मांग 16058 है, जो पिछले साल की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा है।
पंजाब के लोगों को मिल रही है निर्बाध बिजली आपूर्ति
बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि PSPCL ने बिना किसी बिजली कटौती के पंजाब में सभी कैटेगिरी के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित की है। यह उपलब्धि PSPCL की ओर से किए गए पर्याप्त प्रबंधों का परिणाम है। जो बिजली सप्लाई करने के लिए निगम की प्रतिबद्धता को बताता है। कोयले पर बात करते हुए बिजली मंत्री ने कहा कि PSPCL द्वारा रेगुलर और पर्याप्त बिजली सप्लाई सुनिश्चित की गई है। इसकी वजह से तीनों सरकारी थर्मल प्लांट में स्टॉक का अच्छा निर्माण हुआ है।
ये भी पढे़ंः Delhi: CM Mann का बड़ा दावा..बताया दिल्ली में कितनी सीटें जीतेगी AAP

जानिए क्या बोले बिजली मंत्री
बिजली मंत्री ने आगे कहा कि गुरु गोबिंद सिंह थर्मल प्लांट (GGSTP) रोपड़ के लिए मौजूदा स्टॉक का स्तर 42 दिन, गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट (GHTP) लहरा मोहब्बत के लिए 28 दिन और गुरु अमरदास थर्मल प्लांट (GATP) गोइंदवाल साहिब के लिए 40 दिन है। मंत्री ईटीओ ने कहा कि PSPCL आने वाले दिनों में धान सीजन के दौरान जरूरत के मुताबिक कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करेगा।
