CM Mann

Delhi: CM Mann का बड़ा दावा..बताया दिल्ली में कितनी सीटें जीतेगी AAP

दिल्ली दिल्ली NCR पंजाब राजनीति
Spread the love

Delhi विधानसभा चुनाव को लेकर CM मान का बड़ा दावा, बता दिए AAP को मिलेगी कितनी सीट

CM Mann: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर प्रचार अभियान जोरों पर है। आम आदमी पार्टी भी अपने स्टार प्रचारकों के साथ जोरों पर प्रचार कर रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचाकर भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने भी जमकर प्रचार किया। इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की एक बार फिर से बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) 60 से ज्यादा सीटें जीतेगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमें जो जनता का समर्थन मिल रहा है, उसका मूल्य किसी भी मुद्रा में नहीं आंका जा सकता। आम आदमी पार्टी 60 से ज्यादा सीटों के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab: सराला कलां की सड़कों की मरम्मत एक सप्ताह में पूरी की जाएगी: Dr. Balbir Singh

ये भी पढ़ेंः Punjab में जल्द शुरू होगी ‘पानी-पानी बस सेवा’, मान सरकार ने बनाई रणनीति

दिल्ली के लोग बिकाऊ नहीं-सीएम मान

इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को लेकर कहा कि प्रवेश वर्मा दिल्ली के लोगों को बिकाऊ समझते हैं? सीएम मान ने कहा कि दिल्ली के लोगों को खरीदा जा नही सकता है। प्रवेश वर्मा पर एफआईआर हुई है। भगवंत मान ने ये भी कहा कि अगर उनके पास ईंट है तो हमारे पास फूल, स्कूल और अस्पताल हैं। ये वे (बीजेपी) हैं जो हमेशा लड़ने की बात करते हैं। सीएम भगवंत सिंह मान ये भी कहा कि हमने पंजाब में जितना वादा किया था, उससे ज्यादा गारंटियां पूरी की हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। वहीं नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच मुख्य लड़ाई मानी जा रही है। हालांकि इस बार कांग्रेस भी जोर लगा रही है।