CM Mann

CM Mann ने दिल्ली में बीजेपी पर साधा निशाना, बोले-हार के डर से CM का चेहरा नहीं बता रही है BJP

दिल्ली दिल्ली NCR पंजाब राजनीति
Spread the love

CM Mann ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर बोला जोरदार हमला

CM Mann: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जोरों पर प्रचार अभियान चल रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के स्टार प्रचारक और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) भी आप के लिए प्रचार कर रहे हैं। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने दिल्ली की जनता से एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) को प्रचंड बहुमत देकर सरकार बनवाने की अपील की। इस दौरान सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव हार रही है इसलिए वह अपना मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बता रही है।
ये भी पढे़ंः Punjab: गुणवत्ता मानकों के साथ प्रोजेक्टों को शीघ्र पूरा करें अधिकारी: हरभजन सिंह ईटीओ

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को दिल्ली के शकूरबस्ती (Shakurbasti), त्रिनगर और मंगोलपुरी विधानसभा में रोड शो किया। इस दौरान सीएम मान ने दिल्ली की जनता से एक बार फिर आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव हार रही है इसलिए वह अपना सीएम फेस नहीं बता रही है। अरविंद केजरीवाल फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। सीएम ने कहा कि बीजेपी (BJP) वालों ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की पूरी कोशिश की, लेकिन इनकी सारी कोशिशें बेकार रहीं।
ये भी पढे़ंः Punjab: पंजाब में महिलाओं को कब से मिलेंगे 1000..पढ़िए ख़बर

सीएम मान (CM Mann) ने आगे कहा कि सत्येंद्र जैन ने दिल्ली के सरकारी अस्पताल ठीक किए लेकिन विरोधी पार्टियों को यह बात इतनी चुभी और सबसे पहले सत्येंद्र जैन को अंदर कर दिए। इन्होंने सत्येंद्र जैन को तोड़ने की बहुत कोशिश की लेकिन वह टूटे नहीं। उन्होंने कहा कि आज जो दिल्ली के कोने-कोने में माहौल है, यही माहौल मैंने 2022 में पंजाब के चुनाव में भी देखा था। लोग यही कह रहे हैं कि केजरीवाल हमारा बेटा है और मतदान के दिन दिल्ली में सिर्फ झाड़ू चलेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

उन्होंने कहा कि जो नेता आपके बीच रहकर काम करते हैं उन्हें आपकी समस्याओं के बारे में सारी जानकारी होती है। अरविंद केजरीवाल ने आम लोगों को मंत्री और मुख्यमंत्री बनाने का जो सिलसिला चलाया है वो आगे बढ़ना चाहिए। दिल्ली में कांग्रेस ने 15 साल तक राज किया। बीजेपी 15 साल निगम में रही और सालों से केंद्र सरकार में है लेकिन इन्होंने दिल्ली के लिए कोई काम नहीं किया, केवल काम रोके हैं।
सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि 16 मार्च को पंजाब में हमारी सरकार के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। इन तीन सालों में पंजाब के अंदर 50 हजार सरकारी नौकरियां देकर आज आपके सामने खड़ा हूं। मैंने पिछले जन्म में जरूर कोई पुण्य किए होंगे जो लोगों का इतना प्यार मिल रहा है, वरना बीजेपी के किसी नेता से लोग हाथ मिलाने के बाद अपनी उंगलियां देखते हैं कि कहीं वो उंगलियां चुराकर तो नहीं ले गए।