पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध
गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में था, जो सरहद पार से नशे की आपूर्ति के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव
नशे के सप्लायरों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए प्रयास जारी: एसएसपी अभिमन्यु राणा।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए, तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित नशा तस्करी कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए 5 किलो हेरोइन समेत गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।
ये भी पढ़ेः Punjab: गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रश्पाल सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन के गांव भाई लद्धू का निवासी है। हेरोइन बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि उक्त आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्करों के सीधे संपर्क में था और सरहद पार से मादक पदार्थों की खेप प्राप्त कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि जांच में पता चला है कि पाकिस्तान आधारित तस्कर सरहद पार से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे।
डीजीपी ने बताया कि इस मामले में और संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी की संभावना है।
ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरनतारन अभिमन्यु राणा ने बताया कि विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसपी (डी) अजय राज सिंह, डीएसपी (डी) राजिंदर मिन्हास और डीएसपी सरबजीत सिंह बाजवा की निगरानी में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑपरेशन चलाया और गांव भाई लद्धू के क्षेत्र से 5 किलो हेरोइन के साथ रश्पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढे़ः Patiala में लोहड़ी समारोह में पहुंचे डॉ. बलबीर, बोले- लिंग अनुपात सुधारने के लिए बदलनी होगी सोच
एसएसपी ने कहा कि सप्लायरों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ-साथ गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा अब तक खरीदे गए नशे की कुल मात्रा का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं।
इस संबंध में थाना सदर पट्टी, तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत एफआईआर नंबर 06, दिनांक 15 जनवरी 2025 को दर्ज की गई है।
