Punjab University के परीक्षा कंट्रोलर ने 30 दिसंबर की परीक्षा को रद्द कर दिया है।
Punjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों (Students) के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि पंजाब के किसानों द्वारा 30 दिसंबर को पंजाब बंद के आह्वान को देखते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University) ने इस दिन होने वाली परीक्षा स्थगित (Exam Postponed) कर दी है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab News: मान सरकार की बड़ी पहल.. पंजाब ITI में 27 नए कोर्स शुरू

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University) द्वारा जारी एक बयानों में कहा गया है कि पंजाब बंद के कारण 30 दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 31 दिसंबर दिन मंगलवार को ली जाएगी। बता दें कि सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University) और उनसे एफिलिएटेड (Affiliated) कई कॉलेजों में परीक्षाएं रखी गई थी। मगर अब उक्त परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
परीक्षा कंट्रोलर (Controller of Examinations) ने शनिवार दोपहर को 30 दिसंबर की परीक्षा रद्द कर 31 दिसंबर को परीक्षा लेने की अधिसूचना जारी कर दी। यह फैसला इसलिए लिया गया है जिससे कोई भी छात्र (Student) परीक्षा से वंचित न रह जाए।
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब के सरकारी स्कूल, प्राइवेट पर भारी: CM Mann
बता दें कि पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University) में एक हफ्ते में दूसरी बार परीक्षा स्थगित की गई है। इससे पहले 26 दिसंबर को नई शिक्षा नीति के तहत पेपर न पहुंचने के कारण बी.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
