Punjab के सीएम मान ने सारागढ़ी दिवस के मौके पर 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने सारागढ़ी दिवस (Saragarhi Day) के मौके पर 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक विशेष पोस्ट के जरिए इन सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को याद करते हुए कहा कि ‘इन वीर सैनिकों का साहस, पराक्रम और वीरता विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलती।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शौर्य गाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।
सीएम भगवंत मान का भावुक संदेश
सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने अपने पोस्ट में 12 सितंबर 1897 को लड़े गए सारागढ़ी युद्ध का उल्लेख करते हुए लिखा कि यह दिन सिख समुदाय के साहस और बलिदान की मिसाल है। 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 बहादुर सैनिकों ने 10 हजार से अधिक अफगान और पश्तून लड़ाकों का डटकर सामना किया और अंतिम सांस तक लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने इस युद्ध को ‘अद्वितीय शहादत’ बताया जो पूरी दुनिया में मिसाल है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: अमृतसरी कुल्चे को जी.आई. टैग दिलाने की कोशिशें तेज, पंजाबी स्वाद की विरासत को मिलेगा नया सम्मान
इतिहास के पन्नों में अमर हुआ सारागढ़ी युद्ध
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि यह केवल एक युद्ध नहीं था, बल्कि यह शौर्य, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की वो मिसाल है जिसे समय भी कभी मिटा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सारागढ़ी का युद्ध आज भी हमें यह सिखाता है कि मातृभूमि के लिए बलिदान से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।
ये भी पढ़ेंः Punjab: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम के लिए सक्रिय हुई सरकारी मशीनरी
लोगों से वीरों को नमन करने की अपील
मुख्यमंत्री मान ने अपने संदेश के अंत में लोगों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक दिवस पर 21 वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दें और उनके साहसिक बलिदान को याद रखें। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें सिखाता है कि सच्चा पराक्रम केवल युद्ध जीतने में नहीं, बल्कि अदम्य साहस और कर्तव्य के लिए जान न्योछावर कर देने में है।
