Punjab सरकार ने युवाओं को रोजगार के योग्य बनाने के लिए इस सत्र में ITI में 27 नए कोर्स शुरू किए हैं।
Punjab News: पंजाब सरकार ने युवाओं को रोजगार (Employment) के योग्य बनाने के लिए इस सत्र में आईटीआई (ITI) में 27 नए कोर्स शुरू किए हैं। ये कोर्स (Course) खासतौर पर बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे कोर्स पूरा करने के बाद युवाओं को आसानी से रोजगार मिल सके। इस बात की जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने दी है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: मान सरकार की बड़ी पहल.. पालतू जानवरों को मिलेगी बेस्ट हेल्थ केयर

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने बताया कि नए कोर्स में एग्रो प्रोसेसिंग, बेकर एंड कन्फेक्शनर, इलेक्ट्रोप्लेटर, सोलर टेक्नीशियन और टेक्सटाइल वेट प्रोसेसिंग टेक्नीशियन शामिल हैं। इन कोर्सों की वजह से इस सत्र में 93 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। इसके अलावा, कुछ आईटीआई को अपग्रेड भी किया गया है।
5 सरकारी ITI को किया गया अपग्रेड
विभाग ने एमपीएलएडी योजना (MPLAD Scheme) के तहत लुधियाना, पटियाला, मोहाली, सुनाम और मानकपुर शरीफ में 5 सरकारी आईटीआई को अपग्रेड किया है। इसके अलावा, होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र (एचबीसीएचएंडआरसी) के साथ एक शैक्षिक सहयोग समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी के तहत पॉलिटेक्निक और आईटीआई छात्रों को इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा।
विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त ‘एसटीआईवीई’ परियोजना के तहत 23 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को अपग्रेड किया गया है, जिसके लिए कार्यशालाओं में नवीनतम मशीनरी खरीदने पर 12.72 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
ये भी पढ़ेः Punjab: मंत्री बलबीर का सख्त आदेश, डॉक्टरों-स्टाफ को मरीजों और परिजनों के साथ बरतनी होगी विनम्रता
सरकारी ITI में बढ़ाई गई 25% सीटें
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने आगे बताया कि पंजाब सरकार ने इस साल सरकारी आईटीआई में 25 प्रतिशत सीटें बढ़ाई हैं और 2025 तक कुल सीटों की संख्या 52,000 करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान सत्र 2024-25 में 137 सरकारी आईटीआई में 93.04 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। इसके अलावा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दोहरी कौशल प्रशिक्षण (डीएसटी) प्रणाली भी शुरू की गई है।
