Punjab

Punjab: मान सरकार की बड़ी पहल.. पालतू जानवरों को मिलेगी बेस्ट हेल्थ केयर

पंजाब
Spread the love

राज्य में कुल 6 पशु चिकित्सा पालीक्लिनिक में इनडोर सेवाएं जल्द ही होगी शुरू

Punjab News: पंजाब की मान सरकार (Mann Government) हमेशा अपने बेहतरीन कार्यों की वजह से सुर्खियों में रहती है। अब एक नायाब पहल के कारण राज्य सरकार की तारीफ हो रही है। बता दें कि, पशुपालन विभाग ने राज्य में पालतू जानवरों और पशुओं के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा (Medical Facility) मुहैया कराने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में कुल 6 पशु चिकित्सा पालीक्लिनिक में इनडोर (Indoor) सेवाएं जल्द ही शुरू होने वाली है। इस बात की जानकारी पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां (Minister Gurmeet Singh Khudiya) ने दी है। पढ़िए पूरी खबर..
ये भी पढ़ेः Punjab में माइनिंग इंस्पेक्शन ऐप लांच, मंत्री बरिंदर गोयल ने रेवेन्यू कलेक्शन पर दी अहम जानकारी

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पशुओं को मिलेंगी बेहतरीन चिकित्सा

आपको बता दें कि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां (Minister Gurmeet Singh Khudiya) ने कहा कि जानवरों की मेडिकल सुविधाओं में सुधार के लिए 1.85 करोड़ रुपये से अधिक का फंड रिलीज किया गया है। इसके अलावा पटियाला, अमृतसर, बठिंडा, संगरूर, गुरदासपुर और लुधियाना में पशु चिकित्सा पालीक्लिनिक में इनडोर सेवाएं शुरू करने के लिए उपकरण भी दिए जा रहे हैं।

Pic Social Media

इन पॉलीक्लिनिक (Polyclinic) द्वारा जल्द ही पालतू जानवरों (Pets) और पशुओं को तीव्र बीमारी प्रबंधन, सर्जरी, पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल, लैब टेस्ट, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधाओं सहित कई तरह की इनडोर सेवाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान, पशुओं को बकरी चेचक, खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए 2 फेज में 126.22 लाख डोज मुफ्त में दी गई हैं।

वेटरनरी ऑफिसर की भर्ती: मंत्री गुरमीत खुडियां

मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां (Minister Gurmeet Singh Khudiya) ने बताया कि राज्य के पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए 11.81 करोड़ रुपये की लागत से फ्रोजन सेक्सड सीमन (केवल मादा बछिया पैदा करने के लिए) की 1,75,000 डोज खरीदी गई हैं।

ये भी पढ़ेः Punjab सरकार ने विजिटर पास प्रक्रिया को किया डिजिटल, अब लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा

उन्होंने बताया कि पशुपालकों (Cattle Rearers) को बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 326 नए पशु चिकित्सा अधिकारियों, 538 पशु चिकित्सा निरीक्षकों तथा 59 ग्रुप सी के पदों को भरा गया है और 405 और वेटरनरी ऑफिसर की भर्ती अभी प्रोसेस में है।