Punjab: भगवंत मान सरकार की मुहिम से धराशायी हो रहे नशा तस्कर: चीमा
Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए पूरी तरह से लगी हुई है। इसी क्रम में सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की अगुवाई में पंजाब से नशा को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मान सरकार के इस अभियान को लेकर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा (Harpal Cheema) ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नशा और नशा तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान बहुत ही कारगर साबित हो रहा है। उन्होंन कहा कि पंजाब सरकार (Punjab Government) के इस अभियान के नतीजे बेहद उत्साहजनक हैं और नशा तस्करों का नेटवर्क लगातार खत्म हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे पंजाब में बेहद सफलतापूर्वक चल रहा है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: बठिंडा के विकास को मिली नई रफ्तार, मान सरकार ने दी बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी

मान सरकार के इस अभियान में 81 किलो हेरोइन, 51 किलो से ज्यादा अफीम और 60 लाख रुपए से ज्यादा नगद बरामद किए गए हैं। वहीं नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज एक्ट (NDPS) के तहत 1259 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। साथ ही 1759 ड्रग्स तस्करों (Drugs Smugglers) को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इसके साथ ही लगभग 7.5 लाख के आसपास नशीली दवाओं की गोलियां और 970 किलो भुक्की समेत अन्य सिंथेटिक ड्रग्स भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
नशा तस्करों की संपत्ति की जा रही नष्ट
नशा तस्करी से जुड़े लगभग 29 लोगों के इमारतों को गिरा दिया गया है। मंत्री चीमा ने बताया कि जिन लोगों ने गैर कानूनी और तस्करी के जरिए से करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की थी उसे गिराने का मान सरकार ने काम किया है। चीमा ने बताया कि आप सरकार पंजाब से नशा खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ 24 घंटे कारवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि इस बार नशे से जुड़े किसी भी लोगों बख्शा नहीं जा रहा है। आने वाले दिनों में ऐसे सभी लोग जेल में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की पिछली सरकारें नशा तस्करों को संरक्षण देने का काम करती थी, उसके विपरित आप सरकार नशा तस्करों पर सख्त कारवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछली अकाली-बीजेपी और कांग्रेस सरकारों ने सोची समझी रणनीति के तहत युवा पीढ़ी को नशे की लत में फंसाने की साजिश रची।
ये भी पढे़ंः Punjab: पंजाब पुलिस और जनता के सहयोग से मान सरकार की ड्रग्स पर बड़ी चोटः अमन अरोड़ा
नशे के खिलाफ लोगों को किया जा रहा जागरूक
मान सरकार के मंत्री चीमा ने आगे कहा कि नशा तस्करों पर कार्रवाई के साथ-साथ सरकार और भी कई बेहतर कदम उठा रही है। लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में हजारों मीटिंग आयोजित की जा रही हैं। इसके साथ ही पंजाब के गांवों में भी इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
