Punjab: नशामुक्त पंजाब के लिए मान सरकार की सख्त कार्रवाई जारी, मंत्री अमन अरोड़ा ने दी बड़ी जानकारी
Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए काम कर रही है। राज्य से नशे के जाल को खत्म करने के लिए मान सरकार (Mann Sarkar) युद्ध नशयां विरूद्ध अभियान चली रही है। मान सरकार (Mann Government) के इस अभियान से पंजाब में नशा और नशा तस्कर पर बड़ा एक्शन हो रहा है। सीएम भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाला यह अभियान पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर चल रहा है और इसे काफी सराहना मिल रही है।
ये भी पढे़ंः Punjab: पंजाब में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मान सरकार का बड़ा कदम, उद्योगपतियों को मिलेगा फायदा
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) मुख्यालय में आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पार्टी के वरिष्ठ आप नेता नील गर्ग और गुलशन छाबड़ा के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंजाब में नशीली दवाओं के खतरे से निपटने के लिए पंजाब सरकार के चल रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री अमन अरोड़ा ने इस दौरान कहा कि यह पहल केवल एक सरकारी प्रयास नहीं है बल्कि पंजाब के प्रत्येक व्यक्ति को शामिल करने वाला एक सामूहिक मिशन है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या ने पंजाब के लगभग हर घर को प्रभावित किया है, जिससे लोगों को बहुत दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ा है। अब पंजाब सरकार राज्य से इस कैंसर को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पंजाब आप प्रमुख अरोड़ा ने इस दौरान आगे कहा कि नशा विरोधी अभियान (Anti-Drug Campaign) के तहत पंजाब सरकार ने नशीली दवाओं के खतरे से निपटने में उल्लेखनीय प्रगति की है। 1 मार्च से अब तक कुल 1,163 एनडीपीएस के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और 1,615 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है जो अब जेल में हैं। इसके साथ ही पंजाब पुलिस की तरफ से आत्मरक्षा के लिए की गई जवाबी कार्रवाई में 21 तस्कर घायल हो गए। उन्होंने कहा कि ये प्रयास नशीली दवाओं के व्यापार को समाप्त करने और इसमें शामिल लोगों को जवाबदेह बनाने के सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाते हैं।
ये भी पढे़ंः Punjab News: पंजाब सरकार कपास की खेती के अधीन क्षेत्र में करेगी वृद्धि
वहीं प्रशासन ने पंजाब में अब तक 27 से भी ज्यादा अवैध संपत्तियों को भी ध्वस्त कर दिया है, जिसमें सरकारी जमीन पर ड्रग तस्करों द्वारा बनाई गई इमारतें शामिल है। इसके साथ ही ड्रग्स विरोधी एजेंसियों ने 1,115 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए हैं जिसमें करीब 7 लाख नशीली गोलियां और कैप्सूल है और लगभग ₹60 लाख की ड्रग मनी जब्त की गई है।
चलाया जा रहा है जन-जागरूकता अभियान
अमन अरोड़ा ने बताया कि युवाओं को नशीली दवाओं के खतरों के बारे में जानकारी देने के लिए राज्य के गांवों, स्कूलों और गैर सरकारी संगठनों की मदद से 115 जन-जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। नशामुक्ति और पुनर्वास केंद्र भी इस अभियान में लगे हुए हैं, जो नशीली दवाओं के उपयोगकर्ताओं को अपराधियों के बजाय रोगी मानते हैं और उन्हें फिर से सामान्य जीवन में वापस लौटने में सहायता करते हैं।
मंत्री अमन अरोड़ा ने जागरूकता और पुनर्वास के साथ सख्त प्रवर्तन को जोड़ते हुए सरकार की रणनीतियों को भी बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। आप नेता ने सामूहिक सामाजिक प्रयास के महत्व को दोहराया और प्रत्येक घर, परिवार और संगठन से इस मिशन में सहयोग करने की अपील किए। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक सरकारी जिम्मेदारी नहीं है। इसलिए पंजाब के लोगों को इस अभियान का पूरे दिल से समर्थन करना चाहिए, तभी हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि नशा खत्म हो।
अरोड़ा ने इस मुद्दे के प्रति मान सरकार की प्रतिबद्धता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान ड्रग माफिया और उन्हें बचाने वालों के खिलाफ एक निर्णायक और अंतिम लड़ाई है। सरकार नशा तस्करों के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने वाली कार्रवाई कर रही है। उन्होंने पंजाब पुलिस के प्रयासों की भी सराहना की और जागरूकता फैलाने में उनके कवरेज और समर्थन के लिए मीडिया को भी धन्यवाद दिया।