Punjab News

Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, अलगरां पुल की मरम्मत के लिए 17.56 करोड़ का जारी हुआ टेंडर

पंजाब
Spread the love

Punjab: 9 महीने में होगा काम पूरा, अलगरां पुल की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

Punjab News: पंजाब के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य की भगवंत मान सरकार काम कर रही है। पंजाब के शहरों और अन्य राज्यों से कनेक्टविटी बेहतर हो सके, इसके लिए भी मान सरकार (Mann Sarkar) काम कर रही है। इसी क्रम में के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) के प्रयासों के चलते पंजाब के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सवां नदी पर अलगरां पुल की मरम्मत के लिए 17.56 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। यह पुल रूपनगर जिले के 100 से ज्यादा गांवों को जोड़ने के साथ-साथ पंजाब और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम भी करता है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: विद्यार्थियों के सपनें होंगे साकार, मान सरकार ने विद्यार्थियों के लिए शुरू की अनूठी पहल

Pic Social Media

अलगरां पुल (Alagraon Bridge) की मरम्मत के लिए हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) के काफी समय से किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए यह टेंडर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इसको लेकर एक प्रेस बयान में मंत्री हरजोत सिंह बैस ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पुल की मरम्मत के लिए टेंडर की अवधि 9 महीने की होगी। इच्छुक ठेकेदार पंजाब सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टेंडर से संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं और 20 मार्च, 2025 तक अपनी बोलियां जमा कर सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इस पुल के महत्व को बताते हुए मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने कहा कि यह पुल न केवल पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच ट्रैफिक के लिए एक अहम मार्ग है, बल्कि यह रूपनगर जिले को होशियारपुर से जोड़ने के साथ-साथ श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए भी एक मुख्य मार्ग है। इसके साथ ही यह परियोजना प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को बहुत जरूरी राहत प्रदान करेगी, जिन्हें पुल की खराब स्थिति के कारण लंबे समय से असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

ये भी पढे़ंः Punjab: CM मान ने रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल के समक्ष जोरदार तरीके से उठाया राज्य का पक्ष

इस पुल की मरम्मत होने से उन वैकल्पिक मार्गों पर दबाव भी कम होगा, जिनका प्रयोग पुल की खराब स्थिति के कारण बढ़ गया था, जिससे क्षेत्र के समग्र संपर्क और सुरक्षा में सुधार होगा। कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि टेंडर जारी होने से इस पुल की मरम्मत का बहुत ही जल्द शुरू हो जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास की नई उम्मीद मिलेगी।