Punjab: 50,000 से अधिक युवाओं को मिली पंजाब में ही रोजगार-वित्त मंत्री
Punjab News: पंजाब में लगातार युवाओं को रोजगार मिल रहा है। पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराने का काम कर रही है। इसके लिए भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) राज्य के सभी सरकारी विभागों (Government Departments) में रिक्त पदों पर भर्ती कर रही है। इसी क्रम में पंजाब के आबकारी एवं कर विभाग (Excise and Taxation Department) में नई नियुक्तियां हुई हैं। मान सरकार (Mann Government) के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आबकारी एवं कर विभाग में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किए गए 7 क्लर्कों और 1 सेवादार को नियुक्ति पत्र सौंपे।
ये भी पढ़ेंः Punjab: विपक्ष पर जमकर बरसे CM भगवंत मान, अफवाहों पर दिए करारा जवाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनकी नई भूमिकाओं में समर्पण और कड़ी मेहनत के महत्व पर विशेष जोर दिया। मंत्री चीमा ने पंजाब की अर्थव्यवस्था को बेहतर और मजबूत करने में आबकारी एवं कराधान विभाग की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आशा व्यक्त की कि ये कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: विकास ही पंजाब सरकार का एजेंडा- Aman Arora
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली मान सराकर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश ने 50,000 से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने आगे कहा कि यह पहल न केवल अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करती है, बल्कि विभिन्न सरकारी विभागों में मानव संसाधन की कमी को पूरा कर उन्हें सशक्त भी बनाती है।
