Punjab: पंजाब में हरियाली और किसानों की आय दोनों बढ़ाएगी मान सरकार की ये नई पहल
Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार राज्य में तेजी से विकास कार्य कर रही है। कोई भी क्षेत्र विकास से बच न जाए इसके लिए मान सरकार (Mann Government) के मंत्री समय समय पर समीक्षा बैठक करते रहते हैं। इसी क्रम में पंजाब सरकार के बागवानी मंत्री मोहिंद्र भगत (Minister Mohindra Bhagat) ने वरिष्ठ अधिकारियों को पड़ोसी राज्यों में बागवानी क्षेत्र का अध्ययन करने के निर्देश दिए। जिससे पंजाब में बागवानी को और बेहतर तरीके से प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर से बेहतर अभ्यास अपनाए जा सकें। आपको बता दें कि मंत्री मोहिंद्र भगत (Minister Mohindra Bhagat) चंडीगढ़ (Chandigarh) में बागवानी विभाग द्वारा किसानों की भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न भलाई योजनाओं का जायजा लेने के लिए हुई समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे।
ये भी पढे़ंः Ludhiana: ड्रग पीड़ितों की चिताओं पर नशा तस्करों को फलने-फूलने नहीं देंगे-CM भगवंत मान

समीक्षा बैठक (Review Meeting) के दौरान बागवानी विभाग के सचिव मुहम्मद तैय्यब और निदेशक शैलेंद्र कौर ने मंत्री को विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को दी जा रही सब्सिडियों और प्रोत्साहनों के बारे में जानकारी दी। मंत्री मोहिंद्र भगत ने इन पहलों को प्रभावशाली ढंग से लागू करने का निर्देश दिया, जिससे इनके दायरे को और बढ़ाया जा सके।
वृक्ष लगाने पर भी विचार-विमर्श किया
मान सरकार के मंत्री ने पंचायती जमीनों पर फलदार वृक्ष लगाने पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने बागवानी को और प्रोत्साहित करने के महत्व पर भी विशेष जोर दिया जिससे हरियाली बढ़े और किसानों की अतिरिक्त आय में भी बढ़ोत्तरी हो सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे प्रयास केवल किसानों को आर्थिक रूप से लाभ नहीं पहुंचाएंगे बल्कि पर्यावरण स्थिरता में भी अपना बड़ा योगदान देंगे। मीटिंग में अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण विकास संदीप सिंह ने इन पहलों के लिए पंचायती जमीनों की उपलब्धता और उपयोग के बारे में विवरण शेयर किए। मीटिंग में डिप्टी डायरेक्टर हरमेल सिंह भी मौजूद रहे।
ये भी पढे़ंः Punjab सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, PCS अधिकारी का हुआ तबादला
कर्मचारियों को किया सम्मानित
इस दौरान विभाग के अधिकारियों द्वारा उनके काम के प्रति समर्पण को मान्यता देते हुए मंत्री मोहिंद्र भगत ने बागवानी योजनाओं को लागू करने में शानदार काम करने के लिए विभाग के कई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। इन सम्मानित किए जाने वालों में एच.डी.ओ. बलविंदरजीत कौर, वरिष्ठ सहायक सुमीत कपूर, ए.सी.एफ.ए. गुरप्रीत कौर और राजिंदर कुमार स्टेनो नवजीत कुमार, क्लर्क हरप्रीत सिंह, रूपिंदरजीत सिंह और अन्य स्टाफ महादेव गुप्ता तथा तुला राम शामिल थे। इस मौके पर मंत्री ने विकासशील नीतियों और नई पहलों के माध्यम से पंजाब के बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार की वचनबद्धता को भी दोहराया।
