Punjab सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत एक PCS अधिकारी का तबादला किया है।
Punjab News: पंजाब सरकार (Punjab Government) ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत एक PCS अधिकारी का तबादला (Transfer) किया है। यह निर्णय राज्य में प्रशासनिक कार्यों (Administrative Functions) में सुधार और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM का ‘मिशन रोज़गार’ जारी, अब तक युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दीं

सरकारी आदेश के मुताबिक, 2012 बैच की PCS अधिकारी हरजोत कौर (Harjot Kaur) को अतिरिक्त राज्य परिवहन आयुक्त, पंजाब के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, उन्हें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), फरीदकोट का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इस फेरबदल के तहत PCS अधिकारी वरुण कुमार को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
