Punjab

Punjab: गुरदासपुर पुलिस ने जासूसी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

पंजाब
Spread the love

Punjab की गुरदासपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

Punjab News: पंजाब की गुरदासपुर पुलिस (Gurdaspur Police) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जासूसी नेटवर्क (Spy Network) का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो भारतीय सेना (Indian Army) से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) को भेज रहे थे। यह गिरफ्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से एक अहम सफलता मानी जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव (Director General of Police Gaurav Yadav) ने इस ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दो संदिग्ध सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये दोनों लंबे समय से भारतीय सशस्त्र बलों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को भेज रहे थे।

ये भी पढ़ेंः Drug free Punjab: पंजाब के मंत्रियों-विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी, गांव-गांव निकलेगी नशा मुक्ति यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी थी लीक जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) से संबंधित बेहद गोपनीय जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचा रहे थे। इस ऑपरेशन में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में भारतीय सेना की गतिविधियों और रणनीतिक ठिकानों की जानकारी शामिल थी। इसे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे के रूप में देखा जा रहा है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 3 मोबाइल फोन और .30 बोर के 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की फोरेंसिक जांच में सैन्य जानकारी लीक करने के सबूत भी सामने आए हैं, जिससे इनके पाकिस्तान से संपर्क की पुष्टि हुई है।

ISI एजेंट्स से था सीधा संपर्क

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी सीधे ISI एजेंट्स के संपर्क में थे और उन्हें भारतीय सैन्य गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से भेज रहे थे। पुलिस ने इस मामले में थाना दोरंगला में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच जारी है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: ऑपरेशन सील-13 नशा तस्करों और शराब की तस्करी करने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए 92 एंट्री/एग्जिट पॉइंट्स किये सील

पंजाब पुलिस की सख्त चेतावनी

पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने स्पष्ट किया है कि राज्य की सुरक्षा को कमजोर करने वाली किसी भी जासूसी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि वह राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी किसी भी देशविरोधी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।