Punjab

Punjab: 350वें शहीदी दिवस पर भव्य आयोजन की तैयारी, CM मान ने चंडीगढ़ में हाई लेवल बैठक में दिए अहम निर्देश

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें श्री गुरु तेग बहादुर जी (Shri Guru Teg Bahadur Ji) के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम आयोजित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

CM मान ने साझा की बैठक की जानकारी

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ अहम बैठक की, जिसमें श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के लिए कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार-विमर्श हुआ। गुरु साहिब के चरण स्पर्श प्राप्त 130-140 ऐतिहासिक स्थलों पर कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे।’

ये भी पढ़ेंः Drug free Punjab: पंजाब के मंत्रियों-विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी, गांव-गांव निकलेगी नशा मुक्ति यात्रा

Pic Social Media

उन्होंने आगे कहा कि ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी (Shri Guru Teg Bahadur Ji) की शहीदी शताब्दी को भव्य रूप से मनाने के लिए हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और केंद्र सरकार के साथ भी समन्वय किया जाएगा। साथ ही, गुरु साहिब की याद में डाक टिकट जारी करने की अपील भारत सरकार से पहले ही की जा चुकी है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab में शिक्षा क्रांति: आप सरकार के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों के शानदार परिणाम- CM Mann

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

हाल ही में कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब के गुरदासपुर, पठानकोट, फरीदकोट, फजिल्का, तरनतारन समेत कई जिलों में हाई अलर्ट है। पुलिस हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है। इस बीच, शहीदी दिवस के आयोजनों को निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए मान सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न न हो।