ठंड से काँपा पूरा पंजाब..ट्रेन से लेकर फ्लाइट पर असर..मौसम विभाग ने दी चेतावनी

पंजाब

Punjab News: कड़ाके की ठंड से पूरा पंजाब इन दिनों कांप रहा है। अभी भी पंजाब में ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार चंडीगढ़ (Chandigarh) में 17 जनवरी को 4 डिग्री व 18 व19 जनवरी को 5 और 20 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि अब हर रोज दिन में धूप थोड़ी सी राहत जरूर दिला सकती है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो पाएगी।
ये भी पढ़ेंः माघी जोड़ मेले के ख़ास मौके पर CM मान की अपील.. इतिहास से जुड़ें..भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करें

Pic Social Media

रेल यातायात पर पड़ रहा है असर

घने कोहरे का सबसे बड़ा असर यातायात पर देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण कई ट्रेन लेट हो रही हैं। सोमवार दोपहर चंडीगढ़ पहुंचने वाली शताब्दी शाम ढलने के बाद पहुंची। वहीं कालका मेल 14 घंटे देरी से चंडीगढ़ आई। आज सुबह चंडीगढ़ आने वाली और शाम को जाने वाली शताब्दी को कैंसिल कर दिया गया है। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है, की मौसम के कारण से चंडीगढ़ आने वाली शताब्दी की आवाजाही पर असर पड़ा हो।

15 विमान रद्द, दो को दिल्ली भेजना पड़ा

कोहरे और खराब मौसम के चलते चंडीगढ़ से उड़ने वाली 9 और आने वाली छह उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं दिल्ली की दो विमानों को वापस दिल्ली के लिए ही डायवर्ट कर दिया गया। घने कोहरे के कारण से यहां लैंड करने में समस्या आ रही है। यहां से दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और जयपुर को जाने वाली विमानों को रद्द करना पड़ा।

पंचकूला में स्कूलों का बदला समय

​​​​​​​खराब मौसम की वजह से पंचकूला (Panchkula) के सभी सरकारी और प्राइमरी स्कूलों का समय में बदलाव किया गया है। स्कूल आज से खुलेंगे। अब सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्कूल खुलेंगे। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि शहर के राजकीय प्राइवेट स्कूल सहित सभी स्कूलों का समय बदल गया है। ठंड बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।