मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा- स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा
Punjab News: सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार (Punjab Government) समाज के हर वर्ग के कल्याण और उत्थान की दिशा में लगातार काम कर रही है। बता दें कि साल 2024-25 में राज्य सरकार ने पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यक समुदायों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 7 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए हैं। इस बात की जानकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljeet Kaur) ने दी है।

बैकफिंको योजनाओं के तहत 248 लाभार्थियों को ऋण
मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljeet Kaur) ने कहा कि पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास और वित्त निगम (बैकफिंको) की योजनाओं के तहत अब तक 248 लाभार्थियों को ऋण प्रदान किए गए हैं। ये ऋण लाभार्थियों को स्वरोजगार और व्यवसाय शुरू करने में मदद करेंगे, जिससे उनके परिवार की आय और जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्रों में इन समुदायों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में सक्रिय रूप से शामिल हो सकें।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान के नेतृत्व में सभी राजनीतिक दलों ने पंजाब के पानी को बचाने के लिए एकजुटता की अनूठी मिसाल कायम की
मंत्री कौर ने कहा कि 18 से 55 वर्ष की आयु के वे व्यक्ति, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक है, स्वरोजगार, उच्च शिक्षा या अन्य जरूरतों के लिए इन योजनाओं के तहत ऋण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई नई पहल पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों की प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होंगी और एक समृद्ध पंजाब के निर्माण में योगदान देंगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab: नशा मुक्ति यात्रा को हर गांव-वार्ड तक ले जाकर जन आंदोलन बनाया जा रहा है: हरदीप सिंह मुंडियां
लाभ उठाने के लिए करें संपर्क
मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljeet Kaur) ने पात्र व्यक्तियों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी जिला सामाजिक न्याय कार्यालय या बैकफिंको कार्यालय से संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए लोग आधिकारिक वेबसाइट www.backfinco.punjab.gov.in पर भी जा सकते हैं।
