पंजाब में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ मान सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति

पंजाब

Punjab News: पंजाब में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) सख्त रुख अपना रही है। आपको बता दें कि अवैध माइनिंग पर पंजाब की मान सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को पठानकोट में बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ (Joginder Pal Bhoa) को गिरफ़्तार कर लिया है। जोगिंदर पाल पर नाजायज़ माइनिंग करवाने का आरोप लगे है।
ये भी पढ़ेंः लुधियाना के लिए बड़े विकास प्रोजेक्ट्स का ऐलान..CM मान खुद करेंगे निगरानी

Pic Social Media

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अवैध खनन में लिप्त पाए जाने के बाद भोआ से कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार और अवैध कृत्यों के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की पुष्टि की है।”

शुक्रवार को रावी नदी के पास पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ की पत्नी के स्वामित्व वाली क्रशर साइट पर नाजायज माइनिंग पकड़ी गई। मौके पर एसडीओ माइनिंग पहुंचे हुए थे। जिन्होंने पॉकलेन मशीनों और टिप्परों के जरिए भारी मात्रा में खनन की पुष्टि की।

जोगिंदर पाल भोआ ने कानूनी प्रक्रिया में भी हस्तक्षेप करने की कोशिश की। लेकिन प्रशासन ने उन्हें और उनके एक सहयोगी सुरजीत सिंह उर्फ लाडी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से एक पोकलेन मशीन और एक टिप्पर भी बरामद किया गया है।

खनन पदाधिकारी के बयान पर पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ समेत सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा।