Punjab Flood

Punjab Flood: केजरीवाल के निर्देश पर सौरभ भारद्वाज राहत सामग्री के पहले ट्रक के साथ हुए रवाना

पंजाब राजनीति
Spread the love

अरविंद केजरीवाल ने कहा, हर रोज सामग्री लेकर जाएंगे आप MLA-MP और नेता

Punjab Flood: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के निर्देश पर दिल्ली के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) पंजाब में भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। सौरभ भारद्वाज बाढ़ राहत सामग्री लेकर बुधवार सुबह पंजाब के लिए रवाना हुए। यह दिल्ली से AAP की ओर से भेजी गई राहत सामग्री की पहली खेप है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली से हर रोज AAP के नेता, विधायक, सांसद और आम लोग बाढ़ राहत सामग्री के ट्रक लेकर पंजाब जाएंगे और वहां अपनी सेवा देंगे।

हर रोज सामग्री लेकर जाएंगे AAP MLA-MP और नेता

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बहुत सारे आरडब्ल्यूए और व्यापारी भी अपने स्तर से पंजाब की इस त्रासदी में सहयोग कर रहे हैं। देश भर से लोग पंजाब के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है। AAP के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल खोलकर आगे आ रहे हैं।

Punjab Flood
Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab Flood: बाढ़ में भी बनकर ढाल खड़ी है मान सरकार, हर परिवार तक पहुंच रही सहायता

पंजाब की मदद के लिए देश से अपील

अरविंद केजरीवाल ने संदेश दिया कि बाढ़ राहत के लिए जो जैसी सेवा कर सकता है, उसे वैसी सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी देश पर कोई विपत्ति आई, जैसे बाढ़ या भूकंप, न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया में कहीं युद्ध हुआ तो सबसे पहले लंगर शुरू करने वाले पंजाबी और सिख भाई होते हैं। गुरुद्वारों की सेवा सबसे पहले ऐसी जगह पहुंचती है जहां मीडिया भी नहीं पहुंच पाता।

ये भी पढ़ेंः Punjab Flood: पंजाब के CM मान की अपील, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाएं हाथ

हर दिन AAP कार्यकर्ता ट्रक लेकर होंगे रवाना

सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने कहा कि AAP के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक की विधानसभा राजेंद्र नगर और दिल्ली की ओर से राहत सामग्री की पहली खेप पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए रवाना की जा रही है। अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार वह खुद इस ट्रक के साथ पंजाब जा रहे हैं। अब हर दिन आम आदमी पार्टी के लोग इस तरह ट्रक लेकर तन, मन, धन से पंजाब पहुंचकर सेवा करेंगे। भारद्वाज ने कहा कि पंजाब में भयंकर बाढ़ आई हुई है और पंजाब सरकार, मंत्री तथा सभी लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं।