Punjab Flood

Punjab Flood: पंजाब के CM मान की अपील, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाएं हाथ

पंजाब राजनीति
Spread the love

राहत कोष में दान देनें के लिए QR कोड का करें इस्तेमाल

Punjab Flood: पंजाब में हाल की भीषण बाढ़ (Great Flood) ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के उफान और भारी मानसूनी बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव ने तबाही मचाई है। इस संकट की घड़ी में सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में उदारतापूर्वक दान देने की अपील की है। आपदा से प्रभावित लाखों लोगों की मदद के लिए मान सरकार युद्ध स्तर पर राहत कार्य चला रही है। सीएम ने देश-विदेश में रहने वाले पंजाबियों से इस मुश्किल समय में एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करने का आह्वान किया है।

दान के लिए बैंक विवरण और QR कोड करें इस्तेमाल

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की पंजाब इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा कर लोगों से पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने की अपील की है। इस पोस्ट में दान के लिए बैंक खाता विवरण और QR कोड साझा किया गया है, जिससे लोग आसानी से मदद भेज सकें।

खाता विवरण इस प्रकार हैं-

नाम: पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष खाता

खाता संख्या: 001934001000589

खाता प्रकार: बचत

IFSC कोड: TPSC0000019

शाखा कोड: 0019

शाखा का नाम: पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड

शाखा कार्यालय: पंजाब सिविल सचिवालय, सेक्टर-1, चंडीगढ़

इसके अलावा, लोग BHIM UPI जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी दान कर सकते हैं। आप सरकार ने कहा, ‘यह समय पंजाब के लोगों के साथ खड़े होने का है। हर छोटा योगदान पीड़ित परिवारों के लिए बड़ा बदलाव ला सकता है।’

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab News: बाढ़ पीड़ितों की मदद करना पंजाब सरकार के लिए आस्था का विषय

बाढ़ से भारी तबाही, 1,300 गांव और लाखों लोग प्रभावित

पंजाब इस समय दशकों की सबसे भयावह बाढ़ का सामना कर रहा है। गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, होशियारपुर और तरनतारन जैसे जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। लगभग 1,300 गांवों में 2.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, और 3 लाख एकड़ से अधिक खेत, मुख्य रूप से धान के खेत, जलमग्न हो चुके हैं। इस आपदा ने फसलों, मवेशियों और घरों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई परिवार विस्थापित होकर राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित जिलों में तैनात किए 138 नए मेडिकल अधिकारी

राहत और बचाव कार्यों में तेजी, सरकार ने झोंकी पूरी ताकत

मान सरकार (Mann Government) ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पंजाब पुलिस और गैर-सरकारी संगठन 24 घंटे नावों और हेलीकॉप्टरों के जरिए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। अब तक 122 राहत शिविरों में 6,852 लोगों को आश्रय दिया गया है और 14,936 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। सीएम मान ने स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और अपने सरकारी हेलीकॉप्टर को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए समर्पित कर दिया। इसके अलावा, विशेष गिरदावरी का आदेश दिया गया है जिससे फसलों, घरों और मवेशियों के नुकसान का आकलन किया जा सके।