राहत कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Punjab Flood: पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को विभिन्न विभागों और संस्थानों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद दी। सीएम मान से मुलाकात करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडलों (Delegations) ने राहत कार्यों में योगदान देने के उद्देश्य से चेक सौंपे।

पीडब्ल्यूडी ने दिए 15 लाख रुपये
आपको बता दें कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभाग की ओर से 15 लाख 1 हजार रुपये का चेक राहत कोष में जमा कराया। इस धनराशि का उपयोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों में किया जाएगा।
केनरा बैंक ने किया 50 लाख रुपये का योगदान
बाढ़ राहत कार्यों में अपना योगदान देने के उद्देश्य से केनरा बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और 50 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया। यह योगदान बाढ़ पीड़ितों तक त्वरित मदद पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: बाढ़ प्रभावित इलाकों में मानव स्वास्थ्य और पशुओं की तंदुरुस्ती के लिए प्रशासन को सख़्त निर्देश

थापर समूह ने दिए 40 लाख रुपये
इसके अतिरिक्त, थापर समूह के अधिकारियों ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 40 लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सीएमओ पंजाब ने साझा की जानकारी
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर इस सहयोग की जानकारी साझा की। सीएमओ ने एक के बाद एक तीन पोस्ट कर बताया कि पीडब्ल्यूडी, केनरा बैंक और थापर समूह ने राहत कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा कैदियों को हुनर सिखाने हेतु 11 जेलों में आई टी आईज का उद्घाटन
13 जिले और 1,400 गांव बुरी तरह प्रभावित
गौरतलब है कि पंजाब में बाढ़ की स्थिति ने करीब 13 जिलों के 1,400 से अधिक गांवों को जलमग्न कर दिया है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और नदियों के उफान के कारण आई इस बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही, लाखों हेक्टेयर में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे राज्य को कृषि और आर्थिक दोनों स्तरों पर गहरा नुकसान हुआ है।
