Punjab

Punjab: हर घर को मिलेगा 10 लाख का कैशलेस इलाज, CM Mann की पहल से शुरू होगी यह योजना

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं में अब बड़ा लाभ मिलने जा रहा है।

Punjab News: पंजाब के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं (Health Facilities) में अब बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में राज्य सरकार ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना (Chief Minister Health Insurance Scheme) के तहत अब 10 लाख रुपये तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त और कैशलेस मिलेगा। यह योजना इसी महीने से लागू की जाएगी और इसके तहत मरीज किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में 10 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे।

Pic Social Media

कैशलेस इलाज की पूरी सुविधा

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि 10 लाख कैशलेस योजना के तहत किसी भी अस्पताल में मरीजों को पैसों की चिंता किए बिना इलाज उपलब्ध होगा। इसमें महंगे ऑपरेशन और जटिल सर्जरी भी शामिल होंगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने कहा कि योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है और यह 2026 की शुरुआत में पूर्ण रूप से लागू हो जाएगी। इसके बाद किसी भी अस्पताल में इलाज कराने के लिए मरीजों को आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः Punjab: मरीजों की सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्था की गुणवत्ता जांचने पहुंचे AAP विधायक

उच्च स्तर की चिकित्सा सभी के लिए

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधा मिले, बिना किसी आर्थिक दबाव के। यह बीमा योजना प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी और जनहित में एक बड़ी क्रांति साबित होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पंजाब में मेडिकल क्षेत्र में नई उपलब्धि

स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से पंजाब ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और उपलब्धि दर्ज की है। मोहाली स्थित सरकारी संस्थान पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज़ (PILBS) में पहली बार सफल लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई। सीएम भगवंत मान के निर्देशों में यह उपलब्धि हासिल की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया के सामने मरीज को प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह पंजाब के मेडिकल इतिहास में एक मील का पत्थर है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: जमीनी स्तर पर दिख रहा ग्रामीण पंजाब में ‘आप’ सरकार की नीतियों का असर

उच्च स्तरीय सर्जरी अब आम लोगों के लिए आसान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने कहा कि इस जीवनरक्षक सर्जरी की कुल लागत सरकारी संस्थान में 12 लाख रुपये आई, जबकि अगर यही प्रक्रिया निजी अस्पताल में की जाती तो मरीज को 45 से 50 लाख रुपये खर्च करने पड़ते। सीएम भगवंत मान की पहल से आम लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा अब कम कीमत पर उपलब्ध होगी और निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। सीएम मान की अगुवाई में पंजाब अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का रोल मॉडल बनने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।