Punjab Bandh: आज पंजाब बंद, जानिए क्यूं प्रदर्शन कर रहे हैं किसान
Punjab Bandh: पंजाब में आज फिर MSP समेत 13 मांगें को लेकर किसान (Kisan) सड़कों पर हैं। पंजाब में धरनारत किसानों ने आज 30 दिसंबर को पंजाब बंद (Punjab Bandh) करने का ऐलान किया है। आज यानी सोमवार को पंजाब (Punjab) सुबह लगभग 7 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद रहेगा। किसान नेताओं ने सड़कों, ठेलों और दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: बुड्ढे नाले को लेकर एक्शन मोड में पंजाब सरकार, अफसरों को दिए निर्देश

आपको बता दें कि किसान नेता (Farmer leader) सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब बंद बुलाने की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के जजों को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई उत्तर नहीं मिला है, इसलिए पंजाब बंद रखने का निर्णय लिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से पंजाब बंद का आह्वान है, जिसमें किसान नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर किसान नेताओं की ड्यूटी लगाई है। किसान नेता ने पंजाबभर के किसानों से बंद को सफल बनाने में सहयोग करने की मांग की है।
सभी संस्थाओं-संगठनों से पंजाब बंद में सहयोग करने की अपील
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब प्रदेश कांग्रेस के किसान सैल ने इस बंद कर समर्थन किया है, जिसकी पुष्टि इसके अध्यक्ष किरणजीत सिंह मीठा ने की। पंजाब बंद का आह्वान बीते सप्ताह संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा किया गया था। सरवन सिंह पंधेर में खनौरी सीमा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऐलान कि 30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Bathinda Bus Accident: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 3-3 लाख रुपये, CM Mann ने कहा- हर सुख-दुख में सरकार साथ
आज पंजाब पूरा दिन बंद रहेगा, लेकिन आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, कर्मचारी संघों, टोल प्लाजा कर्मचारियों, मजदूरों, पूर्व सैनिकों, सरपंचों, शिक्षक संघों, सामाजिक संगठनों, निगमों और निकायों से अपील है कि वे पंजाब बंद को अपना समर्थन दें और पंजाब बंद को सफल बनाएं। यह बंद केंद्र सरकार को किसानों की मांगों को मानने के लिए मजबूर करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों की मांगों को मानने में विफल रहने का आरोप लगाया।
जानें क्या बंद और क्या खुला रहेगा?
आपको बता दें कि किसान आज 30 दिसंबर दिन सोमवार को पंजाब के सभी स्कूल, कॉलेज, रोडवेज बसें, दुकानें, शिक्षण संस्थान, रेल सेवाएं, ऑफिस, सरकारी दफ्तर बंद कराएंगे। इमरजेंसी सर्विस चलती रहेगी और एंबुलेस को भी नहीं रोका जाएगा। केमिस्ट शॉप्स खुली रहेंगी। एयरपोर्ट से फ्लाइटों का संचालन होता रहेगा। दुल्हा-दुल्हन को नहीं रोकेंगे। पेपर देने जा रहे स्टूडेंट्स को नहीं रोका जाएगा।
अब जानिए किसानों की मांगे
- MSP पर गारंटी दें
- कर्ज माफ करें
- भूमि अधिग्रहण का मुआवजा
- WTO समझौता वापस लें
- लखीमपुर खीरी हिंसा में मिले न्याय
- किसानों को मिले पेंशन
- इलेक्ट्रिसिटी बिल रद्द करें
- मृतक किसानों को मिले मुआवजा
- मनरेगा में हो बदलाव
- राष्ट्रीय मसाला आयोग का गठन
- जनजातीय समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा
- बीजों की क्वालिटी हो बेहतर
- गरंटीड आय
