Punjab के CM Mann ने 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले को विफल करने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले को विफल करने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सुरक्षाकर्मियों (Security Guards) को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ राज्य सरकार की संकल्पबद्धता को दोहराते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ेः CM Mann ने फिनलैंड से लौटे शिक्षकों को शिक्षा क्रांति का अग्रणी बनने का आह्वान किया

सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा, ‘हम उन सभी सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने 13 दिसंबर 2001 को संसद हमले के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर अपने कर्तव्यों का पालन किया। देश उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखेगा।’

ये भी पढ़ेः Punjab सरकार ने पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन पद के लिए आवेदन पत्र मांगे
गौरतलब है कि संसद परिसर (Parliament Complex) की सुरक्षा सुनिश्चित करने में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए इस हमले को नाकाम कर दिया था। संसद सुरक्षा सेवा, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 8 कर्मियों ने आतंकवादी हमले का मुकाबला करते हुए अपनी जान गंवाई थी।
