Vastu Tips: नए साल से पहले घर ले आएं ये तीन चीजें, पैसों की समस्या होगी दूर
Vastu Tips: साल 2024 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। दिसंबर का महीना खत्म होते ही नया साल 2025 (New Year 2025) आ जाएगा। नए साल की शुरुआत से पहले अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में लक्ष्मी का वास हो और आर्थिक समस्या दूर हो तो वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कुछ खास चीजें बताई गई हैं। जिनका पालन करके आप धन की प्राप्ति और समृद्धि का मार्ग खोल सकते हैं। नए साल, नए अवसरों और समृद्धि का प्रतीक होता है, और आप कुछ वास्तु में बताए गए नियमों का पालन करते हैं तो यह साल आपके लिए खास हो सकता। आइए आज के इस खबर में जानते हैं कि कौन सी वो तीन चीज हैं जिन्हें घर में लाने से आपके घर की तिजोरी पैसों से भर सकती है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर के सदस्यों के बीच हो रही है अनबन? ये वास्तु टिप्स हैं समाधान

कामधेनु गाय
हिंदू धर्म में गाय को माता माना जाता है। कहते हैं कि गाय में अनेक देवी-देवताओं का वास होता है। कामधेनु गाय (Kamadhenu Cow) की भी पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। कामधेनू गाय को लेकर कहा जाता है कि इनकी पूजा करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। इसलिए नए साल के पहले दिन घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा लाना शुभ हो सकता है। चांदी से बनी कामधेनु गाय को अगर घर ले आते हैं तो यह और भी ज्यादा शुभ रहेगा। पूजा करने के बाद आप कामधेनु गाय को तिजोरी में भी रख सकते हैं, या फिर आप उस स्थान पर भी रख सकते हैं, जहां आप पैसे रखते हों, इसके अलावा अगर आप घर के मंदिर में भी कामधेनु गाय की मूर्ति रखना चाहते हैं तो रख सकते हैं।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में खुशहाली लाने वाला फूल
भगवान गणेश की मूर्ति
जब कभी भी घर में किसी भी प्रकार का शुभ या मांगलिक कार्य होता है, तो सबसे पहले भगवान गणेश की ही पूजा की जाती है। ठीक इसी तरह नया साल शुरू हो रहा है, तो नए साल के पहले दिन घर में भगवान गणेश की मूर्ति लाना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आपकी दुकान है या फिर आप किसी भी प्रकार का व्यापार हैं तो आप अपने कार्यस्थल पर भी भगवान गणेश की मूर्ति लाकर रख सकते हैं, ऐसा करने से तरक्की बढ़ेगी। मान्यता है कि गणेश भगवान की पूजा करने से सभी प्रकार की बाधा दूर हो जाती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बांसुरी
घर में बांसुरी रखना बहुत शुभ माना जाता है, बांसुरी (Flute) का संबंध भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ माना जाता है। बांसुरी को लेकर कहा जाता है कि जब घर में बांसुरी रहती है, तो वास्तु दोष नहीं होता है। इसलिए नए साल के पहले दिन घर में बांसुरी लाना शुभ माना जाता है। इससे न सिर्फ वास्तु दोष दूर होते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इसे घर में रखने से भगवान श्री कृष्ण की भी कृपा बनी रहती है।

इन वास्तु टिप्स को अपनाकर आप नया साल अपने घर और जीवन में समृद्धि लेकर आ सकते हैं। घर में वास्तु के अनुसार इन चीजों का सही स्थान पर होना जरूरी है, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके। अगर आप इन सरल और प्रभावी टिप्स का पालन करते हैं, तो न केवल आपके घर की तिजोरी बल्कि आपका पूरा साल सफलता और खुशहाली से भरा होगा।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
