Haryana: सभी संकल्पों को जल्द से जल्द करेंगे पूरा-CM नायब सिंह सैनी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार बनने के बाद जनता से किए वादे को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में बीजेपी (BJP) के एक वादे पर सभी कि नजर है कि कब सैनी सरकार (Saini Sarkar) इस वादे को पूरा करती है। आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने घोषणापत्र में महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा किया था। इस योजना को हरियाणा सरकार (Haryana Government) कब पूरा करेगी, इसको लेकर सीएम नायब सिंह सैनी ने जवाब दे दिया है।
ये भी पढे़ंः Haryana: हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, CM सैनी ने कर दिया बड़ा ऐलान

एक न्यूज चैनल से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने कहा कि हम जल्दी ही हरियाणा की महिलाओं को 2100 रुपये देने का काम करेंगे। अब जो बजट सत्र आएगा उसमें हम इसको लेकर प्रावधान कर देंगे और उसके बाद बहनों को 2100 रुपये मिलना शुरू हो जाएंगे। हम इसकी व्यवस्था करने में लगे हुए हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
फ्री में होती है डायलिसिस
एक कार्यक्रम के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब मैं सांसद था तो लोग मेरे पास आते थे और डायलिसिस के लिए सरकारी अस्पतालों में सिफारिश के लिए कहते थे। बहुत से लोग तो ऐसे भी होते थे जो मुझ तक पहुंच भी नहीं सकते थे। इसलिए हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही हरियाणा के सभी अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा सभी के लिए फ्री कर दी है।
ये भी पढे़ंः Kurukshetra: पवित्र दीयों की रोशनी से जगमग हो उठा कुरुक्षेत्र..सीएम सैनी ने किया दीपदान
पहले ज्वाइनिंग लेटर दिया, बाद में लिया शपथ-सीएम सैनी
इसके साथ ही युवाओं को नौकरी के सवाल पर मुख्यमंत्री सैनी (CM Saini) ने कहा कि पिछली सरकार में बिना पर्ची और खर्ची के नौकरी नहीं लगती थी। लेकिन जब से हरियाणा में बीजेपी की सरकार आई है तब से बिना पर्ची-खर्ची के युवाओं को नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कांग्रेस का जो भर्ती रोको गैंग था वो चुनाव आयोग के पास चला गया। मेरे पास युवा आए तो मैंने उनसे वादा किया कि मैं शपथ बाद में लूंगा पहले ज्वाइनिंग लेटर दूंगा। यह इतिहास में पहली बार हुआ है मैंने शपथ बाद में ली है और 25 हजार युवाओं को नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर पहले दिया, जो कि इतिहास में पहली बार हुआ है।
सभी संकल्पों को किया जाएगा पूरा
सीएम नायब सिंह सैनी ने यह भी कहा कि हमारा संकल्प पत्र हमारे लिए पवित्र ग्रंथ की तरह है और इसमें किए गए तमाम वादों को हम जल्द से जल्द पूरा करेंगे। इसमें हमने 20 प्रमुख मुद्दों को शामिल किया था।
