Punjab

Punjab: CM Mann ने दिल्ली में किया रोड शो, बोले- हम सर्वे नहीं सीधे सरकार में आते हैं

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी गुरुवार को दिल्ली में रोड शो किया।

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने भी गुरुवार को दिल्ली में रोड शो (Road Show) किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) बनेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता तैयार है। लगातार चौथी बार अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लोगों के दिलों के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab विजीलेंस ब्यूरो ने 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले निजी सुरक्षा गार्ड को किया गिरफ्तार

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने रोड शो के दौरान कहा कि दिल्ली की जनता ने पहले 3 बार ‘आप’ पार्टी को बहुत भारी बहुमत से चुना। सबसे बड़ी बात यह है कि साल 2020 में चुनाव से 2 महीने पहले उन्होंने टीवी पर आकर कहा कि अगर दिल्ली की जनता को मेरा काम पसंद आया तो ही वोट दें।

5 फरवरी को एक बार फिर चलेगी झाड़ू

सीएम मान (CM Mann) ने आगे कहा कि यह कहने के लिए हिम्मत चाहिए। यह कोई नेता नहीं कह सकता। यह वही कह सकता है जिसने काम किया हो। यह वही कह सकता है जिसमें आत्मविश्वास हो। इसलिए इस बार भी दिल्ली की जनता तैयार है। 5 फरवरी को एक बार फिर झाड़ू चलेगी।

ये भी पढ़ेः CM Mann: सीएम मान ने संभाली दिल्ली विधानसभा चुनाव की कमान..जनता से वोट की अपील

हम सर्वे नहीं सीधे सरकार में आते हैं: सीएम मान

वहीं विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को कितनी सीटें मिलेंगी, इस पर सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा, ‘8 तारीख को 12 बजे तक आपको पता चल जाएगा। हम आम आदमी पार्टी से हैं। हम कोई सर्वे करने नहीं आते, हम सीधे सरकार में आते हैं।’