CM Mann

CM Mann: सीएम मान ने संभाली दिल्ली विधानसभा चुनाव की कमान..जनता से वोट की अपील

दिल्ली दिल्ली NCR पंजाब राजनीति
Spread the love

CM Mann: दिल्ली दौरे पर पहुंचे CM मान, विधानसभा चुनाव को लेकर आप के लिए करेंगे प्रचार

CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) दिल्ली पहुंच गए हैं। सीएम भगवंत सिंह मान दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के लिए रैली और जनसभा करेंगे। दिल्ली में होने वाले 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव की कमान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संभाल ली है। अब वे लगातार वहां प्रचार करेंगे। मंत्री, विधायक और कई वालंटियर पहले से ही दिल्ली में हैं। इनके साथ ही पार्टी ने जिला स्तर के सदस्यों और बोर्ड के चेयरमैनों को भी चुनाव ड्यूटी सौंपी है। सभी को चुनाव में बड़ी और अहम जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान ने किया रनवास द पैलेस का उद्घाटन, डेस्टिनेशन वेडिंग समेत पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आप के स्टार प्रचारकों में सीएम मान शामिल

आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की कई हलकों में डिमांड है। वह पहले चरण में 2 दिन प्रचार करेंगे। इसके बाद वह कुछ समय बाद फिर दिल्ली दौरे पर पहुंचेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम भगवंत मान ने चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की है। दूसरी तरफ पंजाब के मंत्री भी वहां पहुंचने लगे हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों को रहने का अपना इंतजाम खुद करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि पार्टी के अन्य वालंटियर दिसंबर से ही वहां काम कर रहे हैं। पार्टी हर घर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढे़ंः Punjab: गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट हुई पुलिस, चलाया सर्च अभियान

Pic Social Media

पंजाब के लिए दिल्ली फतह जरूरी

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) पंजाब के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। क्योंकि दो साल बाद यानी 2027 में पंजाब में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकार ने दिल्ली फतह करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। इस दौरान पंजाब के मंत्री और विधायक निकाय और पंचायत चुनाव में मिली जीत को सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं। ढाई साल में पंजाब में 50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का मामला भी प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी लोकसभा चुनाव के दौरान जब आम आदमी पार्टी के ज्यादातर नेता जेल में थे, तब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक थे। इस दौरान उन्होंने देश के कई राज्यों में प्रचार किया था। इसके अलावा वे इंडिया अलायंस के मंच पर भी मौजूद रहे थे।