Punjab

Punjab: CM भगवंत मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा

पंजाब
Spread the love

Punjab: गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से CM मान ने की मुलाकात, नशा विरोधी मुहिम समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया (Governor Gulab Chand Kataria) से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे। सीएम और राज्यपाल के बीच मीटिंग लगभग चालीस मिनट तक चली। बजट सेशन के बीच में हो रही यह मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है। हालांकि मीटिंग के बाद सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) सीधे सीएम हाउस के लिए रवाना हो गए। उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: मान सरकार का बड़ा कदम, सरकारी स्कूलों के लिए नई बस सेवा शुरू

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बजट सेशन के बीच मुलाकात के कई मायने

आपको बता दें कि शुक्रवार को पंजाब विधानसभा सत्र (Punjab Assembly Session) का आगाज हुआ था। उसी दिन राज्यपाल की तरफ से सीएम भगवंत सिंह मान को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि पंजाब के मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि ऐसी कोई योजना नहीं है। वहीं, यह उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम पर चर्चा हुई, क्योंकि राज्यपाल स्वयं सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करते रहते हैं।

ये भी पढ़ेः Punjab: CM Mann की पहल.. पेंशनधारकों और जरूरतमंदों को वितरित किए इतने करोड़ रुपये

Pic Social Media

सीएम मान और राज्यपाल के बीचे अच्छे हैं संबंध

आपको बता दें कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के संबंध काफी अच्छे रहे हैं। जब से गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब के राज्यपाल पद का कार्यभार संभाला है, तब से पंजाब सरकार द्वारा पारित अधिकतर बजट को उन्होंने प्राथमिकता के साथ मंजूरी प्रदान की है।