‘शिक्षा तक सफर’ को और आसान बनाने की दिशा में नई बस की शुरुआत
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने राज्य के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ‘शिक्षा तक सफर’ (Journey to Education) को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। इस कड़ी में उन्होंने 31 सीटों वाली एक नई बस (New Bus) को रोपड़ जिले के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल, सुखसाल के विद्यार्थियों के लिए समर्पित किया।
ये भी पढ़ेः Punjab: CM Mann की पहल.. पेंशनधारकों और जरूरतमंदों को वितरित किए इतने करोड़ रुपये

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
यह बस एस.एम.एल. इसूज़ू कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) राकेश भल्ला द्वारा कंपनी की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत स्कूल शिक्षा विभाग को भेंट की गई। मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के लिए स्कूल तक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करेगी, जिससे उनका आवागमन और भी सरल हो जाएगा।
विद्यार्थियों के लिए बढ़ी सुविधा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार की ओर से स्कूल शिक्षा के मानक को विश्वस्तरीय बनाने के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग के पास पहले से 230 बसें उपलब्ध हैं, जिनसे 12,000 से अधिक सरकारी स्कूल के विद्यार्थी लाभ उठा रहे हैं। यह कदम विद्यार्थियों के लिए मानक शिक्षा तक सहज पहुंच सुनिश्चित करने में सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह नई बस विद्यार्थियों के स्कूल तक पहुंचने, पाठ्यक्रम से बाहर की गतिविधियों और शैक्षिक पर्यटन को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह आवागमन का नया साधन विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर और समृद्ध शैक्षिक अनुभव को बढ़ावा देगा, जिससे उन्हें सीखने के लिए और भी अनुकूल वातावरण मिलेगा।
नई बस प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त करते हुए सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल, सुखसाल के प्रिंसिपल गुरदीप कुमार शर्मा ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) का धन्यवाद किया और सरकारी स्कूलों में मानक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस नई बस की महत्ता और विद्यार्थियों पर इसके सकारात्मक प्रभाव के बारे में भी बताया है।

ये भी पढ़ेः Punjab News: CM भगवंत मान ने दोआबा क्षेत्र को 36 महीने में दिया तीसरा मेडिकल कॉलेज
इस मौके पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह, स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, एस.एम.एल. इसूज़ू के सचिव परवेश मदान और मुख्य प्रबंधक विवेक चानणा भी मौजूद रहें।
