Punjab

Punjab: विपक्ष पर जमकर बरसे CM भगवंत मान, अफवाहों पर दिए करारा जवाब

पंजाब
Spread the love

Punjab: पंजाब में नहीं उतरेगा डिपोर्ट किए गए लोगों का जहाज – CM मान

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से विरोधो दलों पर जोरदार हमला बोला है। आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर काफी चर्चा में थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद विरोधी आरोप लगा रहे थे कि पंजाब (Punjab) का सीएम बदला जा रहा है। इसको लेकर मीडिया ने जब सीएम से सवाल किया तो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने विरोधी दलों पर जुबानी हमला बोला है। सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि क्या ऐसा हो सकता है। जो मुंह में आता है, वह कह देते हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का फैसला, अब पशुओं का विषरोधी इलाज होगा फ्री, पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

Pic Social Media

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह इससे पहले भी यह बात कहते थे। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) हमारी पार्टी के संयोजक हैं। वह हमारी राष्ट्रीय पार्टी के नेता हैं। उन्हें पूरे देश में पार्टी चलानी है। उनका कार्यक्रम कभी गुजरात में होता है तो कभी छत्तीसगढ़ में। ऐसी अफवाहें विरोधी दलों के द्वारा फैलाई जाती हैं। सीएम ने आगे कहा कि आज मेरे पास तीन-चार लोगों का फोन आया कि आज आपका जन्मदिन है। मैंने उनसे पूछा कि इंटरनेट से पता चला। साल में एक जन्मदिन होता है, तीन या चार नहीं। यहां तो अफवाहें फैलाते रहते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पंजाब में नहीं उतरेगा डिपोर्ट किए लोगों का जहाज-सीएम मान

मीडिया ने जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से सवाल किया कि अमेरिका (America) से डिपोर्ट किए जा रहे लोगों के जहाज पंजाब में उतारे जा रहे हैं। इससे आप क्या समझते हैं। इस पर सीएम मान ने जवाब दिया कि मैंने तो इस चीज का अमृतसर जाकर विरोध किया है। नेशनल स्तर पर मीडिया ने इस मामले को उठाया है। वहीं, उस विरोध का असर यह होगा कि अब अगला कोई जहाज आएगा तो वह कम से कम पंजाब मे नहीं आएगा। वहीं, जो युवा डिपोर्ट हो रहे हैं। उनकी हमारी सरकार सहायता करेगी।

ये भी पढे़ंः Punjab का GST आधार बढ़ा: 2 सालों में 79,000 से अधिक नए टैक्सपेयर्स हुए शामिल: Harpal Cheema

मान सरकार को कोई खतरा नहीं

आपको बता दें कि दिल्ली चुनाव के नतीजे के बाद पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा था कि आम आदमी पार्टी (AAP) के 30 विधायक उनके संपर्क में हैं। इसके बाद पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव प्रचार में जुटे आप नेताओं की मीटिंग बुला ली थी। हालांकि इसे आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शुरू से ही इसे अफवाह बताया था। उनका कहना था कि बाजवा के संपर्क में तो अपने ही विधायक नहीं है।
पंजाब में 2022 में सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे, इसमें आम आदमी पार्टी ने 92, कांग्रेस 18, भाजपा 2, शिरोमणि अकाली दल 3 और बसपा 1 सीट जीती थी। पंजाब में बहुमत का आंकड़ा 59 का है। ऐसे में अगर 30 विधायक पार्टी छोड़ भी देते हैं तो भी आम आदमी पार्टी (AAP) के पास 62 विधायक रहेंगे और सरकार को कोई खतरा नहीं होगा।