Mahakumbh:: मान सरकार के मंत्रियों ने प्रयागराज संगम में किए स्नान, राज्य के सुख-समृद्धि के लिए मांगी दुआ
Punjab News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) में हर दिन लाखों की संख्या में भक्त स्नान कर रहे हैं। महाकुंभ 2025 में स्नान करने भगवंत मान सरकार के मंत्री और पंजाब आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अमन अरोड़ा (Aman Arora) प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पंजाब स्टेट प्रधान अमन अरोड़ा, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर (MP Gurmeet Singh Meet Hair) ने अपनी पत्नी संग संगम में डुबकी लगाई। यह जानकारी खुद अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करके दी है। मंत्री अमन ने कहा कि इस दौरान उन्होंने पूरे पंजाब व देश के लिए खुशहाली मांगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab: Dr. Ravjot Singh ने पटियाला में विकास परियोजनाओं का लिया जायज़ा
पोस्ट में दी यह जानकारी
आपको बता दें कि अमन अरोड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हर हर गंगे.. आज प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Mahakumbh) में मुझे अपने परिवार और साथियों के साथ पूजा-अर्चना एवं स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवां, गुरमीत सिंह मीत हेयर के साथ परिवार समेत पूजा और स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर आनंद ही आनंद प्राप्त हुआ और उन्होंने पूरे देश और पंजाब के लोगों की खुशहाली मांगी।
ये भी पढ़ेः Punjab में लगभग 3 वर्षों के दौरान 94 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश: Tarunpreet Sond

अरोड़ा के घर दो दिन पहले पहुंचे थे डेरा ब्यास प्रमुख
बता दें कि 2 दिन पहले डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह सिंह ढिल्लों (Gurinder Singh Singh Dhillon) अपने उत्तराधिकारी जसदीप गिल के साथ चंडीगढ़ स्थित पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के निवास पर पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री और उनकी पत्नी ने उनका भव्य स्वागत किया। अमन अरोड़ा की ओर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी थी। यह पहला मौका है जब चंडीगढ़ स्थित अमन अरोड़ा के आवास पर डेरा ब्यास प्रमुख पहुंचे थे।
