Punjab

Punjab: मान सरकार का फैसला, अब पशुओं का विषरोधी इलाज होगा फ्री, पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

पंजाब
Spread the love

Punjab: पशुपालकों के लिए राहत, मान सरकार उठाएगी सभी टीकाकरण खर्च

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने पशुपालकों को बड़ी खुशखबरी दे दी है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की अगुवाई वाली सरकार ने ऐलान किया है कि पशुओं को सांप के डंसने पर इलाज और विषरोधी टीके (Antivenom Vaccines) अब फ्री में लगेंगे। पशुओं को लगने वाले टीका (Vaccine) का पूरा खर्च मान सरकार उठाएगी। यह जानकारी उपनिदेशक पशुपालन डॉ. रविन्द्र सिंह ने दी। उन्होंने जानकारी दी कि यह पहली बार है कि पालतू पशुओं जैसे बिल्ली, कुत्ते, भैंस और गाय को सांप के जहर से बचाने के लिए यह टीका जिले के पशु अस्पताल महद्दिया और सभी तहसील स्तर के अस्पतालों में उपलब्ध कराया गया है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, सत्र और गैर-सत्र दिनों में छात्र करेंगे विधानसभा भ्रमण

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि इसी प्रकार भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) झोपड़ियों में रखे जाने वाले घोड़ों, खच्चरों और गधों को भी टिटनेस से बचाने के लिए फ्री में टीके लगवाएगी। डॉ. रविन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि पंजाब सरकार के पशुपालन विभाग ने गायों को लंपी स्किन से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है, इस अभियान के तहत आने वाले 20 दिनों में करीब 68 हजार गायों को मुफ्त में टीका लगाया जाएगा। गायों के टीकाकरण (Cow Vaccination) के लिए जिले में 40 टीमें का गठन किया जाएगा। इस टीकाकरण अभियान के लिए पशुपालन विभाग ने गोट पोक्स वैक्सीन की 68 हजार खुराकें जिले को भेजी हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पशुपालन विभाग की टीमें जिले के सभी शहरों और गांवों में घर-घर जाकर गायों का टीकाकरण (Vaccination) पूरी तरह फ्री में करवा रही है। इसके साथ ही, जिले की सभी गौशालाओं में सभी मवेशियों का टीकाकरण भी पूरी तरह निशुल्क किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब में परिवहन व्यवस्था होगी और मजबूत, 347 ई-बसों को मिली मंजूरी