मुख्यमंत्री ने कहा- ‘हमेशा रहेंगे दिलों में ज़िंदा’
Punjab News: देश और पूरी दुनिया को प्रेरणा देने वाले 114 वर्षीय बुजुर्ग मैराथन धावक फौजा सिंह (Fauja Singh) का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। बता दें कि वे अपने गांव के पास सड़क पर टहल रहे थे, जब एक तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय युवकों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन शाम को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार का नया कदम, सेवा केंद्रों के समय में किया बड़ा बदलाव
सीएम मान का भावुक संदेश
पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने फौजा सिंह के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें सिख समुदाय का गौरव और प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा, ‘प्रसिद्ध पंजाबी सिख धावक फौजा सिंह जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। अपनी लंबी दौड़ के माध्यम से विश्व भर में सिख समुदाय को गौरव दिलाने वाले, दुनिया के सबसे उम्रदराज धावक फौजा सिंह जी हमेशा हमारे दिलों और यादों में जीवित रहेंगे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।’
फौजा सिंह (Fauja Singh) के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। फौजा सिंह, जिन्हें ‘टर्बन्ड टॉरनेडो’ के नाम से जाना जाता था, ने 89 साल की उम्र में मैराथन दौड़ शुरू की और 100 साल की उम्र में मैराथन पूरा करने वाले पहले शतायु धावक बने। उनकी प्रेरणादायक यात्रा ने विश्व भर में लाखों लोगों को फिटनेस और दृढ़ संकल्प का संदेश दिया।
ये भी पढ़ेंः Punjab के मोहाली बनेगा नया IT हब, इंफोसिस अधिकारियों से मिले CM भगवंत मान
पंजाब का गौरव थे फौजा सिंह
सीएम मान (CM Mann) ने फौजा सिंह की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि उनकी अदम्य जीवटता और अनुशासन ने न केवल पंजाब, बल्कि पूरे विश्व में युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित किया। फौजा सिंह ने हाल ही में ‘नशा मुक्त, रंगला पंजाब’ अभियान में भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया था, जो उनकी सामाजिक जिम्मेदारी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को दर्शाता है।
