Punjab Board 10th Result: इस दिन जारी हो सकते हैं 10 वीं के रिजल्ट

पंजाब

Punjab News: पंजाब बोर्ड परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब बोर्ड (Punjab Board) 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा (High School Board Exam) के नतीजे इस माह में जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 2.50 लाख से अधिक लड़के- लड़कियां शामिल हुए थे। जो 13 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे 18 अप्रैल तक घोषित किए जा सकते हैं। लेकिन अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट की आधिकारिक डेट नहीं घोषित की गई है परीक्षा राज्य भर में निर्धारित 3,808 से केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक आयोजित की गई थी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढे़ंः Punjab: CBSE के Students ये जरूरी खबर जरूर पढ़ें

Pic Social media

जानिए कैसे चेक करेंगे रिजल्ट


इसके लिए आपको PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in जाना होगा।
यहां PSEB 10th Results 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
अब स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आएगी।

ये भी पढे़ंः जेल में CM केजरीवाल से मिलकर भावुक हुए CM मान..कह दी बड़ी बात

जानिए कैसा था पिछली बार का रिजल्ट

आपको बता दें कि साल 2023 में पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 97.54 फीसदी दर्ज किया गया था। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 2,81,327 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक 98.46 फीसरी रहा और कुल 96.73 फीसदी लड़के पास हुए थे। इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल लगभग 2,97,048 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। पिछली बार नतीजे 26 मई को जारी किए गए थे।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 1 अप्रैल को कक्षा 5वीं का रिजल्ट घोषित किया था। नतीजे पीएसईबी अध्यक्ष डॉ. सतबीर बेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये से जारी किए थे। वहीं रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे एक्टिव किया गया था। परीक्षा में कुल 3,06,438 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 99.84 प्रतिशत पास हुए थे। सबसे अधिक पास प्रतिशत पठानकोट जिले का 99.96 फीसदी दर्ज किया गया था।