Punjab

Punjab: AAP नेता विजय नायर ने रचाई शादी, समारोह में पहुंचे CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल

पंजाब
Spread the love

Punjab: शादी के बंधन में बंधे AAP नेता विजय नायर, केजरीवाल-CM मान परिवार संग हुए शामिल

Punjab News: आम आदमी पार्टी पंजाब के नेता विजय नायर (Vijay Nair) शादी के बंधन में बंध गए हैं। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर (Vijay Nair) शादी शादी कर ली है। यह शादी समारोह मुंबई में संपन्न हुआ। इसमें आम आदमी पार्टी मुखिया समेत कई बडे़ नेता पहुंचे। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann), आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पार्टी के पंजाब प्रभारी व दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) भी शामिल हुए।
ये भी पढे़ंः Punjab सरकार ने आशीर्वाद योजना के तहत पिछड़े व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को दिए 102.69 करोड़ रुपये: Dr. Baljit Kaur

सीएम मान और केजरीवाल हुए शामिल

विजय नायर की शादी से जुड़े कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “मेरे मित्र Vijay Nair को जीवन की नई शुरुआत के लिए बहुत-बहुत मुबारकें। भगवान दोनों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
इसके साथ ही एक फोटो शेयर की है। इसमें सीएम भगवंत मान व उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर, पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व उनकी पत्नी और बेटा दिख रहे हैं।

Pic Social Media

आप के कई विधायकों और मंत्रियों की हुई शादी

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कई बड़े नेताओं की पिछले दो सालों में शादियां हुई है। इनमें राज्यसभा सांसद राघव चड्‌डा ने 24 सितंबर 2023 को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) से शादी की थी। उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। इससे पहले कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की शादी 7 नवंबर 2023 को उत्तर प्रदेश की रहने वाली डॉ. गुरवीन कौर से हुई थी। गुरवीन कौर मेरठ के गॉडविन ग्रुप के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह बाजवा की बेटी हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab के ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से लैस 196 लाइब्रेरियां कार्यशील: Tarunpreet Sond

बता दें कि गुरवीन कौर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बतौर रेडियोलॉजिस्ट थी। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 25 मार्च 2023 को IPS अफसर ज्योति यादव से शादी की थी। नंगल के पास विभोर साहिब गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से विधायक हरजोत सिंह बैंस विवाह के बंधन में बंधे थे। डॉ. ज्योति यादव भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की 2019 बैच की अफसर है ।

पूर्व मंत्री, सिंगर और खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने दस महीने पहले 16 जून को 2024 को चंडीगढ़ के एडवोकेट शहबाज सिंह से शादी की थी। 7 अक्तूबर 2022 को संगरूर से AAP विधायक नरिंदर कौर भराज ने शादी की थी। इसके अलावा, 26 जनवरी 2023 को फाजिल्का के विधायक नरिंद्रपाल सिंह सावना की शादी खुशबू सावनसुख सिंह से हुई थी।