Traffic Advisory

Traffic Advisory: नोएडा से दिल्ली..आज इन रास्तों पर जाने से बचें

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Traffic Advisory: नोएडा से दिल्ली जाने वाले आज इन रास्तों का न करें प्रयोग

Traffic Advisory: अगर आप भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और दिल्ली जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आज दिल्ली (Delhi) की कई सड़कों पर जाम देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि शहीद दिवस (Shaheed Divas) के मौके पर 30 जनवरी को राजघाट स्थित महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की समाधि पर आयोजित समारोह के कारण काफी संख्या में वीआईपी/वीवीआईपी मूवमेंट (VIP/VVIP Movement) रहेगी। आम लोग भी राजघाट पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके कारण यहां पर भीड़ ज्यादा होगी जिससे कुछ सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित (Traffic Affected) रहने की संभावना है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है।
ये भी पढ़ेंः Traffic Challan: UP में 10 लाख का चालान..ख़बर पढ़कर हैरान रह जाएंगे

Pic Social Media

ये सड़के रहेंगी प्रभावित

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) के अनुसार बीएसजेड मार्ग (आईटीओ से दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से राजघाट) और महात्मा गांधी मार्ग (शांति वर से आईपी फ्लाईओवर) सड़कों पर सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक ट्रैफिक को नियंत्रित या डायवर्ट किया जा सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को डायवर्जन का पालन करने होंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

यहां से लें डायवर्जन

जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक जाम और ट्रैफिक की पाबंदियों से बचने के लिए सुभाष पार्क टी-पॉइंट, दिल्ली गेट और आईटीओ, शांति वन चौक पर डायवर्ज लेना लागू होगा। इन जगहों से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। ऐसे में इन रास्तों से आने जाने वाले लोगों को ट्रैफिक के झाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन की सलाह दी गई है।

2 फरवरी के लिए भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

आपको बता दें कि 2 फरवरी को भारतीय नौसेना की तरफ से हाफ मैराथन का भी आयोजन होगा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होने वाली इस मैराथन में करीब 15,000 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके कारण ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियंत्रण और डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

ये भी पढ़ेंः Petrol Pump पर नहीं मानी बात तो लाइसेंस होगा कैंसल!

इन सड़कों पर ट्रैफिक की पाबंदिया

भारतीय नौसेना (Indian Navy) की तरफ होने वाली हाफ मैराथन (21 किलोमीटर) सुबह 5:00 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी, वहीं 10 किलो मीटर दौड़ सुबह 6:30 बजे शुरू होगी। हाफ मैराथन भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, संसद मार्ग, जनपथ, मथुरा रोड, इंडिया गेट, सी-हेक्सागन और अन्य प्रमुख मार्गों से होकर जाएगी। वहीं, दौड़ का आयोजन इंडिया गेट से अमर जवान ज्योति रोड और सुभाष चंद्र कैनोपी तक होगा।

इन वैकल्पिक मार्गों का यात्री करें प्रयोग

उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर
रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईएसबीटी कश्मीरी गेट

पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर
डीएनडी फ्लाईओवर, बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग, एम्स चौक, नारायणा फ्लाईओवर

जानिए कहां से लें डायवर्जन

ट्रैफिक सुबह 4:45 बजे से 9:00 बजे तक प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लॉन लागू रहेगा, जिनमें कोटला रेड लाइट, मेहरचंद मार्केट, जोर बाग कॉलोनी रोड, मथुरा रोड-भैरो रोड जंक्शन, संसद मार्ग-आउटर सर्कल जंक्शन और कई दूसरे प्रमुख स्थान शामिल हैं।